कारोबार

Raghav Chadha net worth: राघव चड्ढा की नेटवर्थ पत्नी परिणीति से 150 गुना कम, जानिए कितना है कैश और गाड़ियां

Raghav Chadha Join BJP: राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है और बीजेपी जॉइन कर ली है। राघव चड्ढा की नेटवर्थ पत्नी परिणीति चोपड़ा की तुलना में काफी कम है।

2 min read
Apr 24, 2026
राघव चड्ढा नेटवर्थ (PC: AI)

Raghav Chadha net worth: राघव चड्ढा इस समय काफी चर्चा में है। राघव चड्ढा ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उनके साथ ही स्वाति मालीवाल ने भी आप छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली है। इनके अलावा, हरभजन सिंह, अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता और संदीप पाठक ने भी आप छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली है। इस बीच राघव चड्ढा की निजी संपत्ति और प्रोफाइल फिर से चर्चा में आ गई है।

ये भी पढ़ें

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफा, पार्टी में बड़ी फूट

कितनी है राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की नेटवर्थ

राघव चड्ढा और उनकी पत्नी परिणीति चोपड़ा की दौलत में बड़ा फर्क देखने को मिलता है। 2022 के राज्यसभा चुनाव के हलफनामे के अनुसार राघव के पास कुल चल संपत्ति करीब 35 से 45 लाख रुपये है। इसमें 30-40 हजार रुपये नकद, 30-40 लाख रुपये बैंक बैलेंस और करीब 6.35 लाख रुपये बॉन्ड व शेयरों में शामिल हैं। उनके पास न कोई बड़ा घर है और न ही जमीन। गाड़ियों में सिर्फ एक पुरानी Maruti Swift Dzire है, जिसकी कीमत करीब 1.32 लाख रुपये बताई गई है।

वहीं, परिणीति चोपड़ा की अनुमानित नेटवर्थ करीब 74 करोड़ रुपये आंकी जाती है। मुंबई के बांद्रा इलाके में उनका करीब 22 करोड़ रुपये का घर है। इसके अलावा उनके पास Range Rover Vogue, Audi Q4 और Audi Q7 जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। वह Forbes India Celebrity 100 में भी शामिल रह चुकी हैं और एक समय उनकी सालाना कमाई लगभग 5.36 करोड़ रुपये बताई गई थी। यानी उनकी संपत्ति राघव से करीब 150 गुना ज्यादा है।

सीए हैं राघव चड्ढा

राघव चड्ढा का जन्म 11 नवंबर 1988 को दिल्ली के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। उन्होंने मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई की और दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया। साल 2011 में उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की डिग्री हासिल की। इसके बाद Deloitte और Grant Thornton जैसी कंपनियों में काम भी किया। अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान वे अरविंद केजरीवाल की टीम से जुड़े। 2015 में जब आम आदमी पार्टी को दिल्ली में भारी बहुमत मिला, तब महज 26 साल की उम्र में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया।

राघव चड्ढा का राजनीतिक सफर

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें दक्षिण दिल्ली सीट से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, 2020 में वह राजिंदर नगर से विधायक बने। 2022 के पंजाब चुनाव में उन्होंने अहम भूमिका निभाई, जहां आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीतीं। उसी साल वह पंजाब से राज्यसभा सांसद बने। राघव चड्ढा ने 2023 में परिणीति चोपड़ा से शादी की। अगर उनकी संपत्ति के पिछले आंकड़ों पर नजर डालें, तो 2019 में उनकी कुल संपत्ति 16.5 लाख रुपये थी, जो 2020 में बढ़कर 19.97 लाख और 2022 में करीब 37 लाख रुपये हो गई।

Published on:
24 Apr 2026 04:42 pm
Also Read
View All