24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राघव चड्ढा ने पंजाब की पीठ में घोंपा छुरा, जनता नहीं करेगी माफ: BJP में जाने पर संजय सिंह का बड़ा प्रहार

Sanjay Singh Statement Raghav Chadha BJP: आम आदमी के नेता संजय सिंह ने कहा कि राघव चड्ढा को पार्टी ने बहुत कम उम्र में राज्यसभा भेजा और बड़ी जिम्मेदारियां दीं, लेकिन उन्होंने पंजाब की जनता की पीठ पर छुरा घोंपा है।

2 min read
Google source verification
AAP leader Sanjay Singh demanded cancellation of Delhi elections

Sanjay Singh

Operation Lotus AAP MPs Join BJP: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने राघव चड्ढा के पाला बदलने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी और बागी सांसदों पर हमला बोला है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने 'ऑपरेशन लोटस' के जरिए न केवल 'आप' के 7 सांसदों को तोड़ा है, बल्कि पंजाब की जनता के जनादेश का भी अपमान किया है। संजय सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार पर 'ऑपरेशन लोटस' चलाया जा रहा है। इस 'ऑपरेशन लोटस' को अंजाम देने के लिए ED और CBI का इस्तेमाल किया जा रहा है। पंजाब की जनता इन 'गद्दारों' को कभी नहीं भूलेगी।

'भ्रष्टाचार के आगे घुटने टेके'

संजय सिंह ने कहा कि राघव चड्ढा को पार्टी ने बहुत कम उम्र में राज्यसभा भेजा और बड़ी जिम्मेदारियां दीं, लेकिन उन्होंने पंजाब की जनता की पीठ पर छुरा घोंपा है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, "भगवंत मान पंजाब में ईमानदारी से काम कर रहे हैं, लेकिन बीजेपी उनके अच्छे कामों को रोकने के लिए साजिश रच रही है। यह सब पंजाब की तरक्की को बाधित करने के लिए किया जा रहा है।"

7 सांसदों की बगावत और 'आप' का संकट

संजय सिंह ने दावा किया कि बीजेपी ने साम-दाम-दंड-भेद का इस्तेमाल कर 'आप' के 7 सांसदों को अपने पाले में कर लिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि राघव चड्ढा ने सांसद रहते हुए पंजाब के लिए आखिर क्या किया? उन्होंने आरोप लगाया कि जिन सांसदों ने पार्टी छोड़ी है, उन्होंने केवल अपने निजी स्वार्थ और जांच एजेंसियों के डर से बीजेपी का दामन थामा है।

जनता देगी जवाब

खबर के अनुसार, संजय सिंह ने साफ कर दिया है कि राघव चड्ढा का बीजेपी में जाना पार्टी के लिए एक सीख है। उन्होंने कहा कि पंजाब और दिल्ली की जनता इस 'खरीद-फरोख्त' की राजनीति को देख रही है और आने वाले समय में इसका करारा जवाब देगी।

बीजेपी में शामिल होंगे राघव चड्ढा

आपको बता दें कि शुक्रवार को नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों में से दो-तिहाई ने भाजपा में विलय के लिए संवैधानिक प्रावधानों का सहारा लेने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हमने फैसला किया है कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए भाजपा में विलय कर लेंगे। राज्यसभा के अन्य सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी आम आदमी पार्टी (AAP) से अलग होने की घोषणा की और कहा कि वे भाजपा में शामिल होंगे।