24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लेफ्ट के वैचारिक किले पर PM Modi का हमला, कहा- जादवपुर यूनिवर्सिटी में अब देश विरोधी बातें लिखी जा रही

जादवपुर की रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मैं विश्वास दिलाता हूं कि जो लोग धूप में तप कर रहे हैं, मैं उनका तप बेकार नहीं जाने दूंगा। इस क्षेत्र का विकास करके मैं आपके इस तप को ब्याज समेत लौटाऊंगा।

2 min read
Google source verification
West Bengal First Phase Election, West Bengal Elections 2026, BJP, TMC, Mamata Banerjee, Amit Shah

बंगाल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (Photo-IANS)

कोलकाता में चुनावी रैली के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi Kolkata Election Rally) ने जादवपुर विश्वविद्यालय (Jadavpur University) की मौजूदा स्थिति को लेकर कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जहां कभी पढ़ाई और विचारों की खुली बहस होती थी, वहां अब डर और विवाद का माहौल बन गया है। पीएम मोदी ने सवाल उठाया कि आखिर एक यूनिवर्सिटी में छात्रों को पढ़ाई के बजाय विरोध और दबाव का सामना क्यों करना पड़ रहा है।

PM ने कहा हमें पढ़ाई का माहौल चाहिए, अव्यवस्था नहीं

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि जादवपुर यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक माहौल होना चाहिए, न कि अव्यवस्था। उन्होंने कहा कि यहां संवाद होना चाहिए, धमकियां नहीं। उनके कहा एक समय में यह यूनिवर्सिटी कभी राष्ट्रवादी विचारधारा और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए मशहूर था। लेकिन अब दीवारों पर ऐसे नारे लिखे जा रहे हैं जो देश के खिलाफ माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति चिंताजनक है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

राज्य सरकार पर उठाए सवाल

PM मोदी ने पश्चिम बंगाल की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर राज्य अपनी सबसे बड़ी शैक्षणिक संस्था को सुरक्षित और संतुलित माहौल नहीं दे सकता, तो वह युवाओं का भविष्य कैसे संभालेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह शिक्षा संस्थानों में शांति और बेहतर माहौल बनाए रखे, ताकि छात्र बिना किसी दबाव के पढ़ाई कर सकें।

बंगाल की पहचान को नुकसान

प्रधानमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले कुछ सालों में बंगाल की पहचान को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि राज्य में बाहरी घुसपैठियों को बसाया जा रहा है। पीएम ने कहा पिछले 15 सालों में TMC ने बंगाल को केवल लूटने का काम किया है। ऐसा कोई काम नहीं, जहां TMC का करप्शन नहीं। इसलिए बंगाल की जनता कह रही है कि भर्ती घोटाला, चिटफंड घोटाला, कोयला खनन घोटाला, बालू खनन घोटाला, गरीबों के राशन की लूट, तस्करों को छूट और कटमनी व कमीशन नहीं चलेगा।

महिला आरक्षण पर PM का TMC पर हमला

महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी मोदी ने TMC पर हमला बोला। उन्होंने कहा BJP का विश्वास है कि बेटी सशक्त होगी, तो समाज सशक्त होगा। इसलिए हम हर योजना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि बंगाल की हर बहन आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने। लेकिन आपने देखा कि कुछ दिन पहले देश की संसद में TMC और उसके साथियों ने महिला आरक्षण का विरोध किया। देश चाहता है कि राजनीति में बेटियों की भागीदारी बढ़े। लेकिन TMC नहीं चाहती। भाजपा चाहती है कि देश की नारी शक्ति सशक्त हो, लेकिन TMC इसके विरोध में खड़ी हो गई है।

जादवपुर सीट पर कड़ा मुकाबला

इस बार जादवपुर विधानसभा सीट पर भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। BJP की उम्मीदवार शरबरी मुखर्जी मैदान में हैं, जिनका मुकाबला TMC के मौजूदा विधायक देबब्रत मजूमदार से है। यह सीट पहले वामपंथ का मजबूत गढ़ रही है। साल 2021 के चुनाव में TMC ने यहां जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार वाम दल भी वापसी की कोशिश में हैं।