11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस का सियासी एजेंडा तयः राहुल गांधी बोले- BJP और RSS से मजबूती से लड़ेंगे, यूपी-पंजाब चुनाव पर भी मंथन

Congress Meeting: राहुल गांधी ने कांग्रेस की नई राजनीतिक रणनीति का ऐलान किया, बीजेपी-आरएसएस के खिलाफ मजबूती से लड़ने का दावा, यूपी और पंजाब चुनाव की तैयारियों पर मंथन, टीएमसी विलय की अटकलों पर कांग्रेस ने दी सफाई।

2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi at Congress strategy meeting.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ राहुल गांधी और सोनिया गांधी (File Photo- ANI)

Congress Strategy: तृणमूल कांग्रेस (TMC) और आम आदमी पार्टी (AAP) की टूट और मीनाक्षी नटराजन एपिसोड के बाद कांग्रेस ने अब मैदान में लड़ाई का नया रोडमैप तय कर लिया है। गुरुवार को पार्टी की बैठक में आगे की रणनीति का एजेंड तय किया गया। कांग्रेस नेता फील्ड में जाएंगे। इसके लिए राष्ट्रव्यापी प्लान को एक-दो दिन में घोषित किया जाएगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अगले एक-दो साल में कांग्रेस और मजबूत होगी और बीजेपी-आरएसएस का डटकर मुकाबला करेगी। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की हालत की खराब कर दी है। बैठक में तय हुआ कि क्षेत्रीय पार्टियों से संतुलन की सियासत के साथ काम होगा। यूपी-पंजाब चुनाव को लेकर रोडमैप पर काम होगा और संगठनात्मक स्तर की कमजोरियों को दूर किया जाएगा।

पूरे देश में चलेगा अभियान

कांग्रेस का अभियान राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर भी चलेगा। अगले दो से पांच दिनों में इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हो जाएगी। कांग्रेस पूरे देश में पीड़ित लोगों तक पहुंचेगी। हर प्रदेश के अध्यक्ष को अहम मुद्दों पर रोडमैप देना होगा>

टीएमसी विलय का प्रस्ताव नहीं

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को टीएमसी के कांग्रेस में विलय की संभावनाओं को खारिज कर दिया। उन्होंने इसे अफवाह बताया। वेणुगोपाल ने कहा कि ममता बनर्जी की सोनिया गांधी-राहुल गांधी से सामान्य राजनीतिक मुलाकात थी।

मीनाक्षी नटराजन का मुद्दा उठा

बैठक में मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द होने का मामला भी उठा। इस मुद्दे को जनता के पास ले जाना तय हुआ। कांग्रेस इसे कानूनी, राजनीतिक और सामाजिक तीनों स्तर पर लड़ेगी।

पंजाब के लिए एआईसीसी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पंजाब के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य का आकलन करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए एआईसीसी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की। इनमें अजय माकन, मीनाक्षी नटराजन और भजन लाल जाटव शामिल हैं। इस बीच, वहीं मीडिया एक के एक सवाल के जवाब में राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा कि पार्टी राज्य में आगामी चुनाव पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ेगी। अपनी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह हमेशा से पार्टी कार्यकर्ता रहे हैं और एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा करना जारी रखेंगे। उन्होंने दावा किया कि राज्य में कांग्रेस की मजबूत स्थिति है और कहा कि अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। उन्होंने आगे कहा कि यह राज्य के हर कांग्रेसी का लक्ष्य है और सभी इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।