रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर उर्जित पटेल को जान से मारने की धमकी मामले में पुलिस ने एक शख्स को नागपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम वैभव बद्दलवर है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर उर्जित पटेल को जान से मारने की धमकी मामले में पुलिस ने एक शख्स को नागपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम वैभव बद्दलवर है।
वैभव ने ई-मेल के जरिए गवर्नर उर्जित को धमकी दी थी कि वे फ ौरन आरबीआई गवर्नर की नौकरी छोड़ दें। इसके अलावा ई-मेल में उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की बात भी कही गई थी। सूत्रों के अनुसार वैभव विदेश से स्नातकोत्तर है और फिलहाल बेरोजगार है।
आरोपी ने 23 से 25 फरवरी के बीच कुल आठ ई-मेल किए, जिनमें अपशब्दों के साथ ही धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। धमकी मिलने के बाद उर्जित ने साइबर पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने फ ौरन मामले की जांच शुरू की और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गौरतलब है कि पिछले साल ही उर्जित पटेल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर नियुक्त किए गए थे। उनसे पहले रघुराम राजन आरबीआई के गवर्नर थे। नोटबंदी के बाद कैश की किल्लत को लेकर उर्जित पर विपक्ष ने कई बार निशाना साधा था।