21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क के किनारे मिला राजमिस्त्री का शव 

ठंड से मौत की आशंका, मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के हेमापुर तरहटी गांव की घटना 

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ahkhilesh Tripathi

Jan 14, 2017

death

death

जौनपुर. मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के हेमापुर तरहटी गांव में शनिवार सुबह सड़क किनारे पड़ा युवक का शव देख सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में धुत होकर खुले आसमान के नीचे रातभर पड़े रहने के कारण युवक की मौत हुई।

प्रतापगढ़ जनपद के रोहचेरिया थाना फतनपुर निवासी हरिशंकर ऊर्फ साजन 30 वर्ष की ससुराल हेमापुर तरहटी गांव में है। वह अपनी ससुराल में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। युवक शराब के नशे का आदी था। शुक्रवार की शाम तरहटी बाजार जाकर उसने छककर शराब पीया और वापस लौटते समय अपने ससुराल के निकट नशे में धुत होकर सड़क के किनारे नाली में गिर पड़ा।


आशंका जताई जा रही है कि रातभर खुले आसमान में के नीचे पड़े रहने के कारण ठंड से उसकी मौत हो गई। युवक के शरीर पर पैंट और बनियान है वह शाल ओढ़े हुए था जो कुछ दूर पर पड़ी मिली। नशे की हालत में होने के कारण दूर गिर गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया है। एसओ तहसीलदार सिंह ने बताया कि युवक शराब पीकर नाली में गिरा हुआ था। ठंड के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

image