RBI Repo Rate Cut: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में 0.25% की कटौती की घोषणा की है। नए गवर्नर संजय मल्होत्रा की पहली बैठक में यह फैसला लिया गया है। आइए जानते है पूरी खबर।
RBI Repo Rate Cut: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक के नतीजे घोषित हो चुके हैं। आरबीआई के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) ने अपनी पहली एमपीसी बैठक में रेपो रेट (RBI Repo) में 0.25% की कटौती (RBI Repo Rate Cut) का ऐलान किया है। यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया, जिसका असर सीधे तौर पर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। रेपो रेट में कटौती (RBI Repo Rate Cut) से बैंकों को सस्ता कर्ज मिलेगा, जिससे होम लोन, ऑटो लोन और अन्य ऋणों की ब्याज दरें भी कम हो सकती हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा जो पहले से लोन चुका रहे हैं या नया लोन लेने की योजना बना रहे हैं। आइए समझते हैं कि इस फैसले के बाद आपकी ईएमआई (EMI) पर कितना असर पड़ेगा और आप सालाना कितनी बचत कर सकते हैं।
अगर आपने 20 साल की अवधि के लिए होम लोन लिया है, तो ब्याज दर में 0.25% की कटौती से आपकी मासिक किस्त में कितनी कमी आएगी, यह कैलकुलेशन से समझें:
| लोन अमाउंट | पुरानी EMI (8.5% ब्याज दर) | नई EMI (8.25% ब्याज दर) | सालाना बचत |
| 20 लाख रु. | ₹17,356 | ₹17,041 | ₹3,780 |
| 30 लाख रु. | ₹26,035 | ₹25,562 | ₹5,676 |
| 50 लाख रु. | ₹43,391 | ₹42,603 | ₹9,456 |
यदि आपने 50 लाख रुपये का होम लोन 20 साल के लिए लिया है, तो मौजूदा ब्याज दर पर आपकी ईएमआई ₹43,391 थी। लेकिन अब यह घटकर ₹42,603 हो जाएगी। यानी आपकी मासिक बचत ₹788 होगी और सालाना ₹9,456 की बचत होगी। इसी तरह 30 लाख रुपये के होम लोन पर सालाना ₹5,676 और 20 लाख रुपये के होम लोन पर ₹3,780 की बचत होगी।
अगर आप नई कार खरीदने के लिए ऑटो लोन लेने की योजना बना रहे हैं या पहले से लोन चुका रहे हैं, तो यह कटौती (RBI Repo Rate Cut) आपकी ईएमआई पर भी असर डालेगी।
| लोन अमाउंट | पुरानी EMI (9.2% ब्याज दर) | नई EMI (8.95% ब्याज दर) | सालाना बचत |
| 3 लाख रु. | ₹6,257 | ₹6,220 | ₹444 |
| 5 लाख रु. | ₹10,428 | ₹10,367 | ₹732 |
| 10 लाख रु. | ₹20,856 | ₹20,734 | ₹1,464 |
अगर आपने 5 साल के लिए 10 लाख रुपये का ऑटो लोन लिया है, तो आपकी मौजूदा ईएमआई ₹20,856 थी। अब यह घटकर ₹20,734 हो जाएगी, जिससे आपकी सालाना बचत ₹1,464 होगी। इसी तरह, 5 लाख रुपये के लोन पर ₹732 और 3 लाख रुपये के लोन पर ₹444 की बचत होगी।
अगर आपका लोन पुरानी दरों पर लिया गया है, तो आप लोन ट्रांसफर (Balance Transfer) के विकल्प पर विचार कर सकते हैं। ब्याज दरों में गिरावट (RBI Repo Rate Cut) का फायदा उठाने के लिए होम लोन या ऑटो लोन को कम ब्याज दर वाली बैंक या NBFC में ट्रांसफर किया जा सकता है। हालांकि, ट्रांसफर से पहले प्री-पेमेंट चार्ज और अन्य शर्तों को ध्यान से समझना जरूरी है।
Repo Rate में कटौती से कर्ज सस्ता होगा, जिससे बाजार में लिक्विडिटी बढ़ेगी और आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा। यह कदम भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने के उद्देश्य से लिया गया है। हालांकि, रेपो रेट (RBI Repo Rate Cut) में यह कटौती छोटी जरूर है, लेकिन इसका सीधा असर लाखों लोगों की जेब पर पड़ेगा। अगर आप नया लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है क्योंकि ब्याज दरें थोड़ी और कम हो सकती हैं। आने वाले महीनों में आरबीआई की अगली नीति बैठक में और बदलाव हो सकते हैं, इसलिए अगर आप फिक्स्ड या फ्लोटिंग रेट लोन लेने का विचार कर रहे हैं, तो बैंक की ब्याज दरों पर नजर बनाए रखें।