Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट (Budget 2025) पेश किया। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट है। इस बार बजट में युवाओं, स्टार्टअप्स और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं। सबसे खास घोषणा स्टार्टअप्स के लिए 10,000 करोड़ रुपये के ‘फंड ऑफ फंड्स’ की है, जिसका मकसद उभरते उद्यमियों को वित्तीय सहायता देकर नवाचार को बढ़ावा देना है।