कारोबार

रियल एस्टेट और बैंकिंग शेयरों में तेजी से उछला मार्केट, उधर मेटल स्टॉक्स टूटे, जानें बाजार का हाल

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। बीएसई सेंसेक्स 82,391 अंक पर ट्रेड करता दिखा है। वहीं, एनएसई निफ्टी 25,250 अंक पर ट्रेड करता दिखा है।
2 min read
Oct 10, 2025
Share Market
शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। (PC: Pixabay)

भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सपाट खुला और शुरुआती कारोबार में तेजी देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार सुबह 0.27 फीसदी या 234 अंक की बढ़त के साथ 82,391 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान पर और 8 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 70 अंक की बढ़त लेकर 25,250 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी पावरग्रिड और एसबीआई में देखने को मिली। इसके अलावा एनटीपीसी, अडानी पोर्ट्स, ट्रेंट, एशियन पेंट, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, बीईएल, लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन, रिलायंस, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, मारुति, कोटक बैंक, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, एयरटेल, बजाज फिनसर्व, एचयूएल और सनफार्मा के शेयर में भी तेजी देखने को मिली। इससे इतर टाटा स्टील, टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी निफ्टी रियल्टी में 1.38 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.46 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.61 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.07 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.67 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.33 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.21 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.30 फीसदी और निफ्टी ऑटो में 0.22 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इससे इतर निफ्टी मेटल में 1.30 फीसदी की सबसे अधिक गिरावट दिखी। इसके साथ ही निफ्टी मीडिया, निफ्टी आईटी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में भी गिरावट देखी गई।

Updated on:
10 Oct 2025 09:55 am
Published on:
10 Oct 2025 09:55 am