कारोबार

PNB में खुलवाएं ये खाता, केवल 500 रुपए जमा कर पाएं मोटा मुनाफा

  PNB पीपीएफ में आप अपने नाम पर या नाबालिग के अभिभावक के रूप में अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस स्कीम के तहत अकाउंट में एक साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपए और हर महीने अधिकतम 12,500 रुपए का निवेश किया जा सकता है।
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2021, 7:27 PM IST
rs 500
अब तक अनुदान लेने में जयपुर, टोंक व चूरू के किसान आगे

नई दिल्ली। सालाना आयकर रिटर्न भरने का समय अब अंतिम चरण में है। ऐसे में अगर आप टैक्स बचाने के साथ मोटा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो पंजाब नेशनल बैंक ( Punjab National Bank ) अपने अकाउंट होल्डर्स को पीपीएफ खाते ( PPF Account ) पर ये सुविधा दे रहा है। वैसे भी कोरोना महामारी के दौर में स्मॉल सेंविंग्स स्कीम ( Small Saving Scheme ) निवेश के लिहाज से बेहतर विकल्प माना जा रहा है। पीएनबी के पीपीएफ खाते में हर माह 500 रुपए रुपए निवेश कर आप मोटा फंड तैयार कर सकते हैं। पीएनबी पीपीएफ खाते पर आकर्षक ब्याज के साथ टैक्स फ्री रिटर्न की सुविधा भी देता है।

सालाना 1.5 लाख तक कर सकते हैं निवेश

पीएनबी पीपीएफ में आप अपने नाम पर या किसी नाबालिग के अभिभावक के रूप में पीपीएफ अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस अकाउंट में एक साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपए और हर महीने अधिकतम 12,500 रुपए का निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम में सावधि जमा यानि एफडी के अलावा कई छोटी बचत योजनाओं के मुकाबले अच्छा रिटर्न मिलता है। पीपीएफ की मैच्योरिटी अवधि 15 वर्ष है, लेकिन आप इसे पांच—पांच साल की अवधि में आगे बढ़ा सकते हैं। 1.5 लाख से अधिक के अमाउंट पर किसी भी तरह का ब्याज नहीं मिलेगा और न ही टैक्स का लाभ मिलेगा।

टैक्स फ्री सुविधा का भी उठा सकते हैं लाभ

दरअसल, पीपीएम केंद्र सरकार की स्कीम है। यही कारण है कि इसमें बेहतर रिटर्न के साथ कम जोखिम की गारंटी भी मिलती है। साथ ही उन्हें इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट का भी लाभ मिलता है। इस स्कीम के तहत आप अकाउंट को पोस्ट ऑफिस, एसबीआई, केनरा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी में भी खुलवा सकते हैं।

ये है ब्याज दर

पीएनबी पीपीएफ अकाउंट पर ब्याज की दर वर्तमान में 7.1 फीसदी है। इस योजना के तहत ब्याज हर साल मार्च के महीने में पेमेंट किया जाता है।

Updated on:
3 Aug 2021, 7:27 PM IST
Published on: