कारोबार

11 महीने के निचले स्तर पर आया सेंसेक्स: क्यों डूब गए आपके 4 लाख करोड़ रुपये, जानिए 3 कारण

Stock Market Crash: फरवरी महीने में अबतक सेंसेक्स और निफ्टी करीब 4 फीसदी तक टूट चुके हैं। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति करीब 4.22 लाख करोड़ रुपए डूब गई।

2 min read
Feb 25, 2025
सेंसेक्स 11 महीने के निचले स्तर पर आया

Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को लगातार 5वें दिन गिरकर बंद हुए। फरवरी महीने में अबतक सेंसेक्स और निफ्टी करीब 4 फीसदी तक टूट चुके हैं। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति आज दिन भर में करीब 4.22 लाख करोड़ रुपए डूब गई। सेंसेक्स 856 अंक की गिरावट के साथ 74,454 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 242 अंक टूटकर 22,553 अंक पर रहा। इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.35 लाख करोड़ रुपए की गिरावट के साथ 397.85 लाख करोड़ रुपए रह गया।
भारतीय इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को कारोबार में सुस्ती के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स 74,500 के करीब था, जबकि निफ्टी 50 22,550 से ऊपर था। सुबह 9:18 बजे बीएसई सेंसेक्स 74 अंक या 0.10% की बढ़त के साथ 74,528.88 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 50.5 अंक या 0.022% की गिरावट के साथ 22,558.40 पर था।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक प्रतिकूल परिस्थितियों का घरेलू बाजार पर असर जारी है, लगातार अस्थिरता के कारण खुदरा निवेशकों में अनिश्चितता बनी हुई है, जो आम तौर पर कम जोखिम उठाने की क्षमता रखते हैं। कमजोर अमेरिकी उपभोक्ता भावना और टैरिफ संबंधी चिंताओं के कारण आईटी जैसे क्षेत्रों पर और दबाव पड़ सकता है।

बाजार में गिरावट के तीन कारण

1 अमरीकी विकास की धीमी गति: धीमी बिजनेस एक्टिविटी और कमजोर कंज्यूमर सेंटिमेंट के संकेतों के बाद शुक्रवार को अमरीकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। सर्वे के निष्कर्षों से पता चला कि अमरीका में बिजनेस एक्टिविटी 17 महीने के निचले स्तर पर आ गई है।

2 ट्रम्प टैरिफ से अनिश्चितता: भारत सहित अन्य देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ (जैसा को तैसा) लगाने की ट्रम्प की धमकी से बाजार में अनिश्चितता है। ट्रम्प ने कहा, हम रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएंगे। चाहे वो कोई भी देश हो- भारत या चीन, वे हम पर जितना चार्ज करते हैं, हम भी उतना ही करेंगे।

3 एफआईआई की लगातार बिकवाली: एफआईआई ने शुक्रवार को 3,449.15 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस महीने अब तक, विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों से 23,710 करोड़ रुपए से अधिक की बिकवाली की है। इससे 2025 में कुल आउटफ्लो (पैसे की निकासी) 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है।

दुनिया के बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में, सियोल, शंघाई और हांगकांग में गिरावट दर्ज की गई। टोक्यो में छुट्टी के कारण इक्विटी बाजार बंद रहे। यूरोपीय बाजार ज्यादातर सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे।

सभी सूचकांक लाल निशान पर बंद

इंडेक्स- गिरावट- बंद
सेंसेक्स- 856- 74454
निफ्टी- 242- 22553
मिडकैप- 316- 40057
स्मॉलकैप- 601- 45254

आईटी शेयरों में भारी गिरावट

कंपनी - प्रतिशत में
विप्रो - 3.85
इंफोसिस - 3.35
टीसीएस - 2.72
एचसीएल - 3.58

Updated on:
25 Feb 2025 09:49 am
Published on:
25 Feb 2025 09:46 am
Also Read
View All

अगली खबर