नए लिस्ट हुए IPO पर अभी दबाव जारी रहने के आसार हैं, क्योंकि 10 अप्रेल तक 50,000 करोड़ रुपए से ज्यादा मूल्य के शेयर लॉकइन अवधि खत्म होने से खरीद-बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, जिनसे इनमें और गिरावट आ सकती है। आमतौर पर बाजार में शेयरों की इतनी बड़ी मात्रा को बड़े थोक सौदों (ब्लॉक डील्स) के जरिए निपटाया जाता है। पर बाजार की चुनौतिपूर्ण स्थिति को देखते हुए निवेशकों को अपने शेयरों को बेचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। बाजार गिरने से ब्लॉक डील्स में भी गिरावट आई है और थोक सौदे करना कठिन हो गया है।