कारोबार

Top Gainers & Losers: सपाट बंद हुआ बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयर उछले, जानिए कहां आई सबसे ज्यादा गिरावट

Top Gainers & Losers: भारतीय शेयर बाजार आज सपाट बंद हुआ है। आज फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में सबसे अधिक तेजी दर्ज हुई है। सेंसेक्स 82,248 अंक पर बंद हुआ।

2 min read
Feb 26, 2026
बाजार आज सपाट बंद हुआ है। (PC: AI)

Top Gainers & Losers: भारतीय शेयर बाजार आज सपाट बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 0.03 फीसदी या 27.46 अंक की गिरावट के साथ 82,248 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान पर और 16 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.06 फीसदी या 14 अंक की बढ़त के साथ 25,496 पर बंद हुआ। फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी दर्ज हुई।

ये भी पढ़ें

Income Tax Rules: पति के दिये पैसे से SIP करा रही Wife तो किसे भरना होगा टैक्स? जान लें नियम

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी बीईएल, सनफार्मा, अडानी पोर्ट्स और एयरटेल के शेयर में दर्ज हुई। इसके अलावा, मारुति, एसबीआई, टीसीएस, रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, एचयूएल, टाइटन और टेक महिंद्रा के शेयर भी हरे निशान पर बंद हुए। इससे इतर ट्रेंट, इटरनल, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, आईटीसी, इंडिगो, लार्सन एंड टुब्रो और कोटक बैंक के शेयर में गिरावट दर्ज हुई।

इन शेयरों में दिखी सबसे अधिक तेजी

एनएसई पर ट्रेडेड शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी Tarmat Limited, Xtglobal Infotech और Rudra Global में करीब 20 फीसदी दर्ज हुई। तेजस नेटवर्क का शेयर 19.35 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। वहीं, Sanofi Consumer का शेयर 14.91 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

इन शेयरों में आई सबसे अधिक गिरावट

एनएसई पर ट्रेडेड शेयरों में आज सबसे अधिक गिरावट Sical Logistics में 38.65 फीसदी, R M Drip and Sprinklers में 20 फीसदी और Onelife Capital में 17.24 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

ये भी पढ़ें

IDFC First Bank घोटाले में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व कर्मचारी की Wife और साले से जुड़े हैं फ्रॉड के तार

Published on:
26 Feb 2026 04:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर