
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। (PC: AI)
Akshaya Tritiya Gold Price: अक्षय तृतीया इस बार 19 अप्रैल को आ रही है। इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। अगर आप भी अक्षय तृतिया पर गोल्ड खरीदने का सोच रहे हैं, तो पहले कीमतों के उतार-चढ़ाव को समझ लें। बाजार में सोना 1,52,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास टिका हुआ है। चांदी का भाव भी 2,41,460 रुपये प्रति किलोग्राम है। यानी दोनों धातुएं अपने रिकॉर्ड स्तर के करीब हैं। अब लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या इतनी ऊंची कीमत पर खरीदारी करना सही है?
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव, दुनियाभर में उथल-पुथल और डॉलर की अस्थिरता, इन सबने मिलकर सोने को सुरक्षित निवेश बना दिया है। जब भी दुनिया में डर का माहौल होता है, पैसा सोने की तरफ भागता है। यही वजह है कि पिछले कुछ महीनों में भाव रॉकेट की रफ्तार से चढ़े हैं।
Radian Finserv के संस्थापक सुमित शर्मा का कहना है कि अक्षय तृतीया से पहले प्री-बुकिंग करने से कीमत लॉक हो जाती है, जो बाजार की अनिश्चितता में राहत देती है। लेकिन उन्होंने साथ में यह भी कहा कि त्योहार नजदीक आते-आते भाव थोड़े नरम पड़ सकते हैं। इसलिए एकदम जल्दबाजी में फैसला लेना जरूरी नहीं है।
हर स्कीम आपके फायदे के लिए नहीं बनी होती। कुछ स्कीमें सिर्फ दुकानदार की जेब भरती हैं। जब भाव थोड़े नीचे आएं, तभी खरीदें।
मेकिंग चार्ज, GST, डिजाइन प्रीमियम, ये सब जुड़ते-जुड़ते बिल काफी बड़ा हो जाता है। आखिरी बिल देखकर ही फैसला करें।
यह सोने की शुद्धता की गारंटी है। बिना हॉलमार्क के गहना खरीदा तो बाद में पछताना पड़ सकता है। ऐसा बिल्कुल न करें।
कई प्री बुकिंग स्कीमों में ऐसा होता है कि आप बाद में न खरीदने का फैसला लें, तो कटौती या जुर्माना लगेगा। इसलिए पहले शर्तें पहले पढ़ें, दस्तखत बाद में करें।
डिजिटल गोल्ड, गोल्ड ETF और सिल्वर ETF में भी आप निवेश कर सकते हैं। यहां आप कम रकम में और बिना झंझट के निवेश कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर बेचना भी आसान है।
Tide India के CEO गुरजोधपाल सिंह कहते हैं कि अक्षय तृतीया अब सिर्फ परंपरा नहीं, एक निवेश का मौका बन चुकी है। छोटे कारोबारी और आम ग्राहक अब डिजिटल गोल्ड और सिल्वर प्लेटफॉर्म की तरफ मुड़ रहे हैं। कम रकम में, शुद्धता की गारंटी के साथ और कभी भी बेचने की सुविधा, यही इसकी खासियत है।
Published on:
15 Apr 2026 11:10 am
