
mAadhaar App जल्द बंद होने वाला है। (PC: AI)
UIDAI Aadhaar News: आधार कार्ड अब सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं रहा, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में अगर आप mAadhaar ऐप इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट है। UIDAI जल्द ही पुराने mAadhaar ऐप को बंद करने जा रहा है और उसकी जगह नया Aadhaar App ले आया है। अच्छी बात यह है कि यूजर्स को किसी तरह की भागदौड़ या डेटा ट्रांसफर की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी।
नए ऐप को ज्यादा सुरक्षित, आसान और डिजिटल फ्रेंडली बनाने पर जोर दिया गया है। इसमें फेस ऑथेंटिकेशन, बायोमेट्रिक लॉक, QR कोड शेयरिंग और कई दूसरी सुविधाएं दी गई हैं, जिनकी मदद से आधार की फिजिकल कॉपी साथ रखने की जरूरत काफी हद तक खत्म हो सकती है।
यह सवाल इस समय सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है। जवाब है, नहीं। UIDAI के मुताबिक यूजर्स को सिर्फ नया Aadhaar App डाउनलोड करना होगा और कुछ आसान स्टेप्स पूरे करने होंगे। अलग से डेटा माइग्रेशन या अकाउंट ट्रांसफर की कोई प्रक्रिया नहीं रखी गई है।
नया ऐप डाउनलोड करने के बाद यूजर को अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर से एक SMS भेजना होगा। इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। रजिस्ट्रेशन के दौरान 6 अंकों का सिक्योरिटी पासवर्ड भी बनाना होगा। एक अहम बात यह है कि आधार प्रोफाइल सिर्फ उसी मोबाइल में डाउनलोड की जा सकेगी, जिसमें आधार से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर मौजूद हो।
UIDAI ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक खास नियम लागू किया है। किसी एक आधार प्रोफाइल को एक समय में सिर्फ एक डिवाइस पर सक्रिय रखा जा सकेगा। अगर वही प्रोफाइल किसी दूसरे फोन में एक्टिव की जाती है, तो पुराने फोन से वह अपने आप हट जाएगी। इससे आधार डेटा की सुरक्षा और मजबूत होगी।
नया ऐप कई सुविधाओं को एक ही जगह लाने की कोशिश करता है। यूजर्स को आधार से जुड़े कई काम घर बैठे मोबाइल से करने की सुविधा मिलेगी।
एक यूजर अपने ऐप में अधिकतम पांच आधार प्रोफाइल जोड़ सकता है। इससे परिवार के सदस्यों के आधार को भी आसानी से मैनेज किया जा सकेगा।
अगर कोई व्यक्ति अपने फिंगरप्रिंट या अन्य बायोमेट्रिक डेटा का गलत इस्तेमाल रोकना चाहता है तो वह ऐप के जरिए इसे लॉक कर सकता है। जरूरत पड़ने पर अस्थायी रूप से अनलॉक भी किया जा सकेगा।
आधार में कोई बदलाव कराने के बाद उसका अपडेटेड डेटा ऐप में दिखाई देगा।
अब आधार की फोटोकॉपी देने की जरूरत कम हो सकती है। यूजर QR कोड या डिजिटल क्रेडेंशियल के जरिए अपनी जानकारी सुरक्षित तरीके से शेयर कर सकेंगे।
ऐप के जरिए QR कोड स्कैन करके बिना इंटरनेट के भी आधार वेरिफिकेशन किया जा सकेगा।
नए Aadhaar App में मोबाइल नंबर अपडेट, पता अपडेट, बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक, e-Aadhaar डाउनलोड, ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देखने और कॉन्टैक्ट कार्ड शेयर करने जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
फिलहाल नहीं। UIDAI ने कहा है कि नाम, जन्मतिथि, जेंडर और ईमेल जैसी जानकारी अपडेट करने की सुविधा अभी ऐप में उपलब्ध नहीं है। ऐसे बदलाव के लिए लोगों को नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होगा। हालांकि, भविष्य में इन सेवाओं को भी ऐप में शामिल किया जा सकता है।
Updated on:
01 Jun 2026 06:26 pm
Published on:
01 Jun 2026 06:24 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
