कारोबार

Stock Market News: 440 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, प्राइवेट बैंकों के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट, जानिए किन-किन स्टॉक्स में हुआ नुकसान

Why Share Market Fall Today: अमेरिका-ईरान संघर्ष के बढ़ने, कच्चे तेल के 90 डॉलर तक पहुंचने, रुपये में गिरावट और प्राइवेट बैंकों के शेयरों में बिकवाली जैसे कारणों से आज बाजार में गिरावट दर्ज हुई है।
2 min read
Jul 20, 2026
Stock market fall
Stock Market गिरावट के साथ बंद हुआ है। (PC: AI)

Stock Market Fall Today: भारतीय शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है। बीएसई सेंसेक्स 0.57 फीसदी या 442 अंकों की गिरावट के साथ 77,708 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 18 शेयर हरे निशान पर और 12 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, एनएसई निफ्टी 0.39 फीसदी या 95.80 अंक की गिरावट के साथ 24,238 पर बंद हुआ है। एनएसई पर ट्रेडेड 3,390 शेयरों में से 1779 शेयर हरे निशान पर, 1501 शेयर लाल निशान पर और 110 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ बंद हुए। आज 88 शेयर अपर सर्किट में और 90 शेयर लोअर सर्किट में बंद हुए हैं।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

प्राइवेट बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में गिरावट

सेंक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक गिरावट निफ्टी प्राइवेट बैंक में 2.27 फीसदी दर्ज हुई है। इसके अलावा, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस 25/50 में 0.82 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.26 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.22 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.13 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.44 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। इससे इतर सबसे अधिक तेजी निफ्टी पीएसयू बैंक में 2.78 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी मीडिया में 1.09 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 1.40 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.27 फीसदी और निफ्टी 500 हेल्थकेयर में 1.15 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

इन निजी बैंकों के शेयरों में आई गिरावट

बैंक का नामशेयर प्राइसप्रतिशत चेंजगिरावट
HDFC Bank₹777.95-5.08%₹41.65
Axis Bank₹1,257.10-5.37%₹71.40
Kotak Mahindra Bank₹382.30-1.96%₹7.65
Yes Bank₹22.95-2.80%₹0.66

इन सरकारी बैंकों के शेयर उछले

बैंक का नामशेयर प्राइसप्रतिशत तेजीबढ़त
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)₹1,060.60+1.56%+₹16.30
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)₹111.70+5.61%+₹5.93
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया₹175.81+4.36%+₹7.35
केनरा बैंक (Canara Bank)₹128.70+2.95%+₹3.69
इंडियन बैंक₹856.45+2.89%+₹24.05
बैंक ऑफ बड़ौदा₹254.40+3.08%+₹7.60
बैंक ऑफ इंडिया₹147.00+2.68%+₹3.83

निफ्टी 50 पैक के ये शेयर सबसे अधिक गिरे

शेयरओपनहाईलोपिछला बंद भावआज का बंद भाव% बदलाव
Axis Bank₹1,275.00₹1,284.00₹1,249.10₹1,328.50₹1,257.10-5.37%
HDFC Bank₹790.00₹790.00₹774.55₹819.60₹777.95-5.08%
Maruti Suzuki₹13,824.00₹13,832.00₹13,377.00₹13,803.00₹13,519.00-2.06%
Kotak Mahindra Bank₹382.00₹383.75₹376.10₹389.95₹382.30-1.96%
Jio Financial Services₹243.00₹243.11₹238.10₹242.98₹238.95-1.66%
Infosys₹1,102.00₹1,103.80₹1,083.20₹1,096.50₹1,087.60-0.81%
TCS₹2,280.10₹2,283.40₹2,245.10₹2,269.00₹2,251.00-0.79%
Mahindra & Mahindra₹3,179.20₹3,183.50₹3,140.50₹3,179.20₹3,166.00-0.42%
Reliance Industries₹1,317.20₹1,345.90₹1,314.90₹1,327.20₹1,321.90-0.40%
InterGlobe Aviation (IndiGo)₹5,189.50₹5,261.50₹5,120.50₹5,248.50₹5,233.50-0.29%
Bharat Electronics (BEL)₹408.55₹409.50₹406.10₹409.45₹408.40-0.26%
SBI Life Insurance₹1,831.00₹1,835.00₹1,803.40₹1,829.40₹1,825.50-0.21%
Hindustan Unilever₹2,153.80₹2,153.80₹2,128.40₹2,143.80₹2,140.00-0.18%
Asian Paints₹2,689.00₹2,708.50₹2,666.70₹2,689.00₹2,688.00-0.04%
Updated on:
20 Jul 2026 04:32 pm
Published on:
20 Jul 2026 03:51 pm