कारोबार

Share Market: युद्ध तेज होने की आशंकाओं से गिरा शेयर मार्केट, ऑटो और बैंकिंग स्टॉक्स में सबसे अधिक बिकवाली

Stock Market News: निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी प्राइवेट बैंक में आज सबसे अधिक बिकवाली देखी जा रही है।

2 min read
Apr 07, 2026
शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)

Stock Market: अमेरिका-ईरान युद्ध के तेज होने की आशंकाओं के बीच मंगलवार, 7 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला है। सेंसेक्स 372.49 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 73,734.36 पर खुला। वहीं, निफ्टी-50 129.55 अंक यानी 0.56 फीसदी टूटकर 22,838.70 पर खुला। बैंक निफ्टी इंडेक्स भी 350.40 अंक यानी 0.67 फीसदी की कमजोरी के साथ 52,258.70 पर खुला। ब्रॉडर मार्केट में मिला-जुला रुख देखने को मिला है।

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.5 फीसदी नीचे कारोबार करता दिखा। जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.2 फीसदी की बढ़त में रहा। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी प्राइवेट बैंक में सबसे ज्यादा दबाव दिखा। वहीं, निफ्टी आईटी, निफ्टी मेटल्स और निफ्टी मीडिया में तेजी देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें

Gold Rate in Dubai Today: दुबई में किस भाव बिक रहा सोना? जानिए 24, 22, 21 और 18 कैरेट गोल्ड के रेट

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 22 शेयर लाल निशान पर और 8 शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे अधिक गिरावट महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो, टाइटन, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, एचयूएल, लार्सन एंड टुब्रो, और मारुति में देखने को मिली। वहीं, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, सनफार्मा, टीसीएस और इन्फोसिस में तेजी देखने को मिली।

ग्लोबल मार्केट्स में मजबूती

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो एशियाई बाजारों में मजबूती रही। जबकि अमेरिकी शेयर बाजार भी रातभर की ट्रेडिंग में बढ़त के साथ बंद हुए। वॉल स्ट्रीट के तीनों प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए।

कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रही। इसकी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वह चेतावनी रही, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा नहीं खोलता, तो उसके खिलाफ और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। यह समुद्री रास्ता दुनिया में तेल सप्लाई के लिए बेहद अहम माना जाता है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 1.52 फीसदी चढ़कर 111.44 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 2.71 फीसदी उछलकर 115.46 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा।

ये भी पढ़ें

5 KG LPG Cylinder: बिना एड्रेस प्रूफ के मिलेगा 5 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर, स्टूडेंट्स, प्रवासी मजदूरों और बिना पते वाले लोगों को बड़ी राहत

Published on:
07 Apr 2026 10:09 am
Also Read
View All

अगली खबर