15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

8th Pay Commission: आयोग ने मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ाई, फिटमेंट फैक्टर से समझिए कैसे तय हो सकता है वेतन

Fitment Factor: आयोग ने जुलाई में कोलकाता और भुवनेश्वर में कर्मचारी संगठनों से बातचीत करने का फैसला लिया है। वहीं, कर्मचारी यूनियनों ने न्यूनतम वेतन को फिटमेंट फैक्टर के आधार पर बढ़ाने की मांग की है।
2 min read
Google source verification
8th Pay Commission Salary Calculator

8th CPC में 7% के इन्क्रीमेंट की मांग हो रही है। (PC: AI)

8th Pay Commission New Update: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। आयोग ने मेमोरेंडम जमा करने की अंतिम तारीख 15 जून 2026 तक बढ़ा दी है। इसके साथ ही कोलकाता और भुवनेश्वर में नई परामर्श बैठकों का कार्यक्रम भी जारी किया गया है। वेतन वृद्धि, फिटमेंट फैक्टर, पेंशन और भत्तों को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगों पर चर्चा जारी है। फिलहाल 8वें वेतन आयोग ने कोई अंतिम सिफारिश नहीं दी है। आयोग देशभर में कर्मचारियों और पेंशनर्स से सुझाव जुटा रहा है।

8वें वेतन आयोग के 5 बड़े अपडेट

  • आयोग द्वारा 29 मई को जारी नोटिस में कहा कि मेमोरेंडम जमा करने की अंतिम तारीख अब 15 जून 2026 होगी। यह अंतिम विस्तार है और इसके बाद कोई और मौका नहीं दिया जाएगा।
  • आयोग ने 9 और 10 जुलाई 2026 को कोलकाता में विभिन्न कर्मचारी संगठनों, यूनियनों और संस्थानों से बातचीत करने का फैसला लिया है। इसके लिए उन्हें 15 जून से पहले अधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपने यूनिक मेमोरेंडम आईडी (unique memorandum ID) के द्वारा अपॉइंटमेंट लेना होगा।
  • इसके अलावा आयोग ने 6 और 7 जुलाई को भुवनेश्वर दौरे का ऐलान भी किया है। यहां भी कर्मचारी संगठनों और यूनियनों से सुझाव लिए जाएंगे।
  • इससे पहले आयोग 22 और 23 जून 2026 को लखनऊ का दौरा करेगा। इसके साथ ही आने वाले समय में अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी ऐसी बैठकें हो सकती हैं।
  • कर्मचारी संगठनों और पेशनर्स ने वेतन, पेंशन और भत्तों में बड़ी बढ़ोतरी की मांग की है। सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर हो रही है। फिटमेंट फैक्टर वह गुणांक (Multiplier) होता है जिसके आधार पर कर्मचारियों की मौजूदा बेसिक सैलरी को नई बेसिक सैलरी में बदला जाता है।

फिटमेंट फैक्टर में कितना बदलाव हो

7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था। इससे न्यूनतम बेसिक वेतन 7,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये हो गया था।
कर्मचारी संगठनों की मांग है कि 8वें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर को 2.86 से 3.68 तक रखा जाए। यानी कि अगर फिटमेंट फैक्टर को 2.86 रखा जाता है तो वेतन 18,000 से बढ़कर 51,480 हो जाता है। यदि 3.68 रखा जाता है तो 66,240 हो जाता है।

वहीं, भारतीय रेलवे तकनीकी पर्यवेक्षक संघ (IRTSA) ने सभी के लिए एक ही गुणक के बजाय कर्मचारियों की विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर का सुझाव दिया है। कुछ उच्च वेतन स्तरों के लिए IRTSA ने फिटमेंट फैक्टर 4.38 करने की मांग की है।

नए आधार से तय हो न्यूनतम वेतन

नेशनल काउंसिल-ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) की स्टाफ साइड ने 8वें वेतन आयोग को सौंपे अपने मेमोरेंडम में मांग की है कि कैलोरी फॉर्मूला के आधार पर न्यूनतम वेतन तय किया जाए। इसके तहत इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के नए मानक के हिसाब से 3490 कैलोरी वाले पोषण मानक अपनाना चाहिए। इसके साथ ही कई संगठनों का कहना है कि वेतन निर्धारण के पुराने फार्मूले अब मौजूदा महंगाई और जीवन-यापन की लागत के हिसाब से नहीं हैं। इसलिए न्यूनतम वेतन, पेंशन और भत्तों में बड़ा बदलाव किया जाना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

कारोबार

ट्रेंडिंग