Share Market: आईटी, फार्मा, मेटल, मीडिया और ऑटो शेयरों में आज अच्छी तेजी दर्ज हुई है। वहीं, कई शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं।
Share Market: भारतीय शेयर बाजार आज भारी-भरकम बढ़त लेकर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.83 फीसदी या 639 अंक की बढ़त लेकर 77,303 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.81 फीसदी या 194 अंक की बढ़त के साथ 24,092 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 22 शेयर हरे निशान पर और 8 शेयर लाल निशान पर थे।
सभी सेक्टोरल सूचकांक आज हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी निफ्टी फार्मा में 2.59 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी मीडिया में 2.38 फीसदी, निफ्टी आईटी में 2.26 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.88 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 1.62 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.51 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.40 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.02 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 2.44 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 2.41 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.57 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.68 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.89 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।
सेंसेक्स पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी सनफार्मा में 7.03 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, रिलायंस, अडानी पोर्ट्स, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस, टाटा स्टील, इंफोसिस, कोटक बैंक, पावरग्रिड, मारुति, एसबीआई, इंडिगो, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। इससे इतर एक्सिस बैंक, बीईएल, ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, ईटरनल, एचयूएल और बजाज फिनसर्व में गिरावट दर्ज हुई।