कारोबार

Share Market में दिख रही तेजी, ऑटो शेयर सबसे अधिक उछले, आईटी में गिरावट, जानें बाजार का हाल

Share Market: ऑटो शेयरों में आज मंगलवार को अच्छी तेजी देखी जा रही है। वहीं, आईटी शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। मेटल और फार्मा शेयर भी गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे।

2 min read
Mar 17, 2026
मार्केट में तेजी देखी जा रही है। (PC: ANI)

भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को बढ़त के साथ खुला है और शुरुआती कारोबार में भी तेजी देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 324 अंक की बढ़त के साथ 75,826 पर खुला। शरुआती कारोबार में यह 207 अंक की तेजी के साथ 75,710 पर ट्रेड करता दिखा। सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान पर और 12 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.29 फीसदी या 67.60 अंक की बढ़त के साथ 23,476 पर ट्रेड करता दिखा।

ये भी पढ़ें

Sukanya Samriddhi Yojana: बेटियों के लिए आई इस सरकारी स्कीम से जमा हो सकते हैं 70 लाख रुपये, न रहेगी शादी-ब्याह की टेंशन

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में सबसे अधिक तेजी इटरनल और महिंद्रा एंड महिंद्रा में देखने को मिली। इसके अलावा, टाटा स्टील, मारुति, इंडिगो, एयरटेल, एशियन पेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, बीईएल, सनफार्मा, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल और पावरग्रिड का शेयर हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा। इससे इतर इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, टाइटन, एसबीआई, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और एक्सिस बैंक के शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।

आईटी शेयरों में गिरावट

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आईटी शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी आईटी 1.67 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम और निफ्टी केमिकल्स में गिरावट देखने को मिली। इससे इतर निफ्टी ऑटो, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी मीडिया, निफ्टी मेटल, निफ्टी फार्मा, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर और निफ्टी500 हेल्थकेयर में तेजी देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें

SIP Calculator: रोज 80 रुपये बचाकर भी आप बना सकते हैं 2 करोड़ रुपये का फंड, जानिए क्या करना होगा

Published on:
17 Mar 2026 10:13 am
Also Read
View All

अगली खबर