16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sukanya Samriddhi Yojana: बेटियों के लिए आई इस सरकारी स्कीम से जमा हो सकते हैं 70 लाख रुपये, न रहेगी शादी-ब्याह की टेंशन

Sukanya Samriddhi Yojana Calculator: बेटी के जन्म के बाद से ही सुकन्या समृद्धि योजना में इन्वेस्टमेंट शुरू कर देना चाहिए। इससे बेटी की हायर एजुकेशन और शादी का खर्च जुटाया जा सकता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Mar 16, 2026

Sukanya Samriddhi Yojana Calculator

सुकन्या समृद्धि योजना एक स्मॉल सेेविंग स्कीम है। (PC: AI)

Sukanya Samriddhi Yojana Calculator: बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) शुरू की है, जिसे काफी सुरक्षित और लोकप्रिय निवेश विकल्प माना जाता है। इस योजना में निवेश करके माता-पिता बेटी की उच्च शिक्षा और शादी के लिए अच्छा खासा फंड तैयार कर सकते हैं। सही प्लानिंग के साथ इस योजना से लगभग 70 लाख रुपये तक का फंड बनाया जा सकता है। यह पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम है, जिसमें बैंक के माध्यम से भी खाता खोला जा सकता है।

SSY में ब्याज दर

सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज दर सरकार द्वारा हर तीन महीने में तय की जाती है। फिलहाल इस योजना पर 8.2% सालाना चक्रवृद्धि ब्याज मिल रहा है, जो कई अन्य सुरक्षित निवेश विकल्पों की तुलना में ज्यादा माना जाता है।

SSY में मैच्योरिटी अवधि

इस स्कीम में एक वित्त वर्ष में कम से कम 250 रुपये जमा किए जा सकते हैं। वहीं अधिकतम 1,50,000 रुपये प्रति वर्ष तक निवेश किया जा सकता है। निवेशक अपनी सुविधा के अनुसार पैसे मासिक किस्तों में या सालाना एकमुश्त भी जमा कर सकते हैं। साथ ही इस योजना में किया गया निवेश इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत टैक्स छूट के दायरे में आता है।

कौन खुलवा सकता है खाता

माता-पिता अपनी बेटी के 10 साल की उम्र पूरी होने से पहले सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवा सकते हैं। एक परिवार में अधिकतम दो बेटियों के नाम पर खाता खोला जा सकता है। हालांकि, अगर जुड़वा या एक साथ तीन बेटियों का जन्म होता है, तो विशेष स्थिति में दो से अधिक खाते खोलने की अनुमति भी मिलती है।

मैच्योरिटी अवधि

इस योजना में खाता खुलने के बाद 15 साल तक निवेश किया जा सकता है। यदि किसी साल न्यूनतम 250 रुपये जमा नहीं किए जाते, तो खाता डिफॉल्ट हो जाता है। हालांकि, इसे फिर से सक्रिय किया जा सकता है। इसके लिए 250 रुपये न्यूनतम जमा और हर डिफॉल्ट वर्ष पर 50 रुपये का जुर्माना देना होता है।

कब निकाल सकते हैं पैसा

बेटी के 18 साल की उम्र पूरी होने या 10वीं पास करने के बाद खाते से अधिकतम 50% रकम निकाली जा सकती है। यह राशि एकमुश्त या किस्तों में ली जा सकती है। खाता 21 साल पूरे होने पर या बेटी की शादी के समय मैच्योर हो जाता है। यदि खाता बेटी के जन्म के तुरंत बाद खुलवाया गया है, तो 15 साल तक निवेश करना होता है और उसके बाद 6 साल तक केवल ब्याज मिलता रहता है।

विवरणराशि / जानकारी
बेटी की उम्र जब खाता खुला1 वर्ष
सालाना निवेश₹1,50,000
कुल निवेश अवधि15 वर्ष
कुल निवेश राशि₹22,50,000
कुल ब्याज आय₹46,77,578
मैच्योरिटी पर कुल फंड₹69,27,578

ऐसे बनेगा 70 लाख का फंड

अगर माता-पिता बेटी की 1 साल की उम्र में SSY खाता खुलवाते हैं और हर साल 1,50,000 रुपये निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर करीब 69,27,578 रुपये मिल सकते हैं। इसमें लगभग 22,50,000 रुपये मूल निवेश होगा, जबकि करीब 46,77,578 रुपये ब्याज से कमाई होगी।