
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का रुख है। (PC: AI)
Gold Price Outlook: सोने की कीमत में इस हफ्ते तेजी दर्ज हुई है। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 1 मई को सोने का भाव एमसीएक्स एक्सचेंज पर 1,51,352 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोना 1,52,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है। इस तरह इस हफ्ते सोने की कीमत में 1178 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है।
पिछले एक महीने में सोने की कीमतों का ट्रेंड देखें, तो कोई खास अंतर नहीं आया है। 8 अप्रैल 2026 को सोने का भाव 1,51,776 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। इस तरह बीते एक महीने सोना सिर्फ 754 रुपये महंगा हुआ है।
पिछले 3 महीने में सोने की कीमतों का ट्रेंड देखें, तो काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। 9 फरवरी 2026 को सोने का भाव 1,61,085 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। इस तरह से सोना पिछले तीन महीने में 8,555 रुपये सस्ता हो गया है।
इस हफ्ते चांदी की कीमत में भारी तेजी दर्ज हुई है। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन चांदी का भाव 2,50,937 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन चांदी 2,61,922 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई है। इस तरह इस हफ्ते चांदी की कीमत में 10,985 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है। वहीं, बीते एक महीने में चांदी की कीमत में 17,038 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है। हालांकि, पिछले 3 महीने में चांदी 9,750 रुपये टूटी है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, सोने की कीमतों के लिए नया टार्गेट 1,60,000 से 1,65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मौजूदा सेटअप आने वाले दिनों में सोने में तेजी के संकेत देता है। वहीं, स्टॉपलॉस 1,47,500 रुपये पर बताया गया है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने चांदी की कीमतों के लिए नया टार्गेट 2,80,000 रुपये बताया है। वहीं, स्टॉप लॉस 2,36,000 रुपये पर है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, चांदी ने अपना बुलिश मोमेंटम जारी रखा हुआ है।
Updated on:
09 May 2026 12:23 pm
Published on:
09 May 2026 12:22 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
