कारोबार

IT और फार्मा शेयरों में तेजी से उछला मार्केट, सेंसेक्स 300 अंक बढ़कर हुआ बंद, उधर इन स्टॉक्स में आई बिकवाली

Stock Market Today: बाजार में आज सबसे अधिक तेजी आईटी शेयरों में दर्ज हुई। निफ्टी आईटी 2.32 फीसदी उछलकर बंद हुआ है। फार्मा शेयरों में भी आज अच्छी तेजी दर्ज हुई है।
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2026, 4:01 PM IST
Share Market
शेयर बाजार आज बढ़त के साथ बंद हुआ है। (PC: Pixabay)

भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बढत के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.42 फीसदी या 308 अंक की बढ़त के साथ 74,459 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.51 फीसदी या 116 अंक की बढ़त के साथ 23,053 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान पर और 12 शेयर लाल निशान पर थे।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

PC: BSE

सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी ट्रेंट में 5.20 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा इंडिगो में 4.06 फीसदी और इन्फोसिस में 3.37 फीसदी तेजी दर्ज हुई। एनटीपीसी, पावरग्रिड, इरनल, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक के शेयर भी हरे निशान पर बंद हुए। इससे इतर एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक और बीईएल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दर्ज हुई तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत बदलाव
ट्रेंट3,017.30+5.44%
इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो)4,877.60+4.33%
इंफोसिस1,185.00+3.36%
अपोलो हॉस्पिटल्स8,448.00+3.02%
पावर ग्रिड265.00+1.92%
एनटीपीसी316.25+1.85%
एचसीएल टेक्नोलॉजीज1,428.10+1.72%
इटरनल343.65+1.72%
ग्रेसिम इंडस्ट्रीज2,981.40+1.66%
सिप्ला1,378.90+1.54%
एचडीएफसी लाइफ524.90+1.53%
एचडीएफसी बैंक692.80+1.39%
टेक महिंद्रा1,790.80+1.20%
मैक्स हेल्थकेयर860.00+1.04%
सोर्स- एनएसई

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दर्ज हुई गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत बदलाव
श्रीराम फाइनेंस823.15-2.13%
नेस्ले इंडिया1,167.00-1.82%
महिंद्रा एंड महिंद्रा2,840.30-1.72%
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज204.50-1.21%
अडानी पोर्ट्स1,850.00-1.18%
अल्ट्राटेक सीमेंट11,045.00-1.16%
टाटा स्टील167.60-1.10%
अडानी एंटरप्राइजेज2,579.40-1.09%
कोल इंडिया389.00-1.04%
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)961.85-1.03%
जेएसडब्ल्यू स्टील1,246.00-0.75%
एक्सिस बैंक1,217.00-0.65%
बजाज ऑटो10,350.00-0.32%
मारुति सुजुकी11,397.00-0.25%
सोर्स- एनएसई

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Updated on:
30 Oct 2026, 4:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
IOC Q2 Results: दूसरी तिमाही में 184% उछलकर 21,630 करोड़ रुपये रहा इंडियन ऑयल का मुनाफा, रेवेन्यू 29.5% बढ़ा

Silver Price Outlook: सिर्फ 1 महीने में ही 40,000 रुपये टूट गई चांदी, क्या और गिरेंगे भाव या अब आएगी तेज रिकवरी? एक्सपर्ट से जानिए टार्गेट प्राइस

Bank Holidays List: नवंबर में आ रहे हैं 2 लॉन्ग वीकेंड, कब-कब बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्टियों की लिस्ट

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के खातों में ट्रांसफर किये 18,690 करोड़ रुपये, 9.34 करोड़ किसानों को होगा फायदा, इस तरह देखें अपना स्टेटस

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए आपके शहर में क्या रह गए 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट