कारोबार

फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में तेजी से उछला मार्केट, सरकारी बैंकों में दिखी गिरावट

Share Market News: फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों मे तेजी के चलते स्टॉक मार्केट आज बढ़त लेकर बंद हुआ है। यूएस फेड द्वारा ब्याज दर में कटौती का असर भी स्टॉक मार्केट पर देखने को मिला है।
2 min read
Share Market News
भारतीय शेयर बाजार आज बढ़त लेकर बंद हुआ है। (PC: Pixabay)

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती करने का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला है। बाजार आज बढ़त लेकर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.39 फीसदी या 320 अंक की बढ़त लेकर 83,013 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.37 फीसदी या 93 अंक की बढ़त लेकर 25,423 पर बंद हुआ। यूएस फेड ने ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती की है।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी इटरनल, सनफार्मा और इन्फोसिस में दर्ज हुई है। इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड, एचसीएल टेक, आईटीसी, एचयूएल, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक, टेक महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, रिलायंस, एनटीपीसी, टीसीएस, लार्सन एंड टुब्रो और मारुति के शेयर बढ़त लेकर बंद हुए हैं। इससे इतर बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट, बीइएल, एसबीआई, टाइटन और भारती एयरटेल के शेयर में गिरावट दर्ज हुई है।

NSE के इन शेयरों आई में सबसे अधिक तेजी

NSE के इन शेयरों आई में सबसे अधिक गिरावट

फार्मा शेयरों में सबसे अधिक उछाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज फार्मा शेयरों में सबसे अधिक तेजी दर्ज हुई है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स 1.54 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुई है। इसके अलावा, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.35 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.47 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.33 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.15 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.82 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.41 फीसदी और निफ्टी ऑटो में 0.16 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है। इससे इतर निफ्टी मीडिया में 0.29 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.18 फीसदी और निफ्टी रियल्टी में 0.17 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।

Published on:
18 Sept 2025 03:52 pm