कारोबार

Share Market Today: अमेरिका-ईरान युद्ध से शेयर बाजार में कोहराम, 2700 अंक गिरकर खुला सेंसेक्स, ऑटो और रियल एस्टेट स्टॉक्स धड़ाम

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। मिडिल ईस्ट में जबरदस्त युद्ध की स्थिति के चलते निवेशक डरे हुए हैं और बिकवाली कर रहे हैं।

2 min read
Mar 02, 2026
Share Market Today
शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट है। (PC: AI)

Share Market Today: अमेरिका और इजराइल के ईरान के साथ युद्ध का सीधा असर आज शेयर बाजार पर देखा जा रहा है। मार्केट भारी गिरावट के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 2744 अंक की जबरदस्त गिरावट के साथ खुला। हालांकि, शुरुआती कारोबार में कुछ रिकवरी दिखी। सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर सेंसेक्स 1.17 फीसदी या 949 अंक गिरकर 80,384 पर ट्रेड करता दिखा। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.99 फीसदी या 250 अंक की गिरावट के साथ 24,929 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक गिरावट लार्सन एंड टुब्रो, इंडिगो, एशियन पेंट, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, मारुति, एनटीपीसी, रिलायंस, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट में देखी जा रही है। वहीं, बीईएल, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और एयरटेल हरे निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए।

ये शेयर सबसे अधिक टूटे

इन शेयरों में सबसे अधिक तेजी

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

अधिकतर सेक्टोरल सूचकांक लाल निशान पर दिखाई दे रहे हैं। निफ्टी ऑटो में 1.24 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.08 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 1.45 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.08 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 2.04 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.32 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.71 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.07 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 1.16 फीसदी और निफ्टी केमिकल्स में 1.12 फीसदी की गिरावट देखी गई है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ रहा युद्ध


इजराइल के ईरान पर हमले में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई समेत कई ईरानी मंत्री और सैन्य कमांडर मारे गये हैं। इसके जवाब में ईरान भी काफी पलटवार कर रहा है। ईरान न सिर्फ इजराइल पर, बल्कि कुवैत, कतर, बहरीन, यूएई, जॉर्डन, ओमान, सऊदी अरब और इराक में भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। ईरान के हमलों से इन देशों में काफी नुकसान हुआ है।

Updated on:
02 Mar 2026 10:02 am
Published on:
02 Mar 2026 09:43 am