कारोबार

Stock Market Today: IT और रियल एस्टेट शेयरों में आई भारी तेजी, मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, जानिए बाजार का हाल

IT Stocks Rise: निफ्टी आईटी इंडेक्स आज 3.32 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है। कोफोर्ज में आज 10.16 फीसदी, टीसीएस में 4.46 फीसदी और टेक महिंद्रा में 3.49 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है।
2 min read
Jul 28, 2026
Share Market
IT शेयरों में आज भारी तेजी दर्ज हुई है। (PC: AI)

Share Market Today 28 July 2026: भारतीय शेयर बाजार ने आज मंगलवार को करीब-करीब सपाट ट्रेड किया। हालांकि, यह मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ है। आईटी और रियल एस्टेट शेयरों में आज जबरदस्त तेजी दर्ज हुई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.09 फीसदी या 69.86 अंक की गिरावट के साथ 76,765 पर बंद हुआ है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.04 फीसदी या 10.60 अंक गिरकर 23,985 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 17 शेयर हरे निशान पर और 13 शेयर लाल निशान पर थे।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

आईटी और रियल्टी शेयरों में अच्छी तेजी

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी आईटी में 3.32 फीसदी दर्ज हुई है। इसके अलावा, निफ्टी रियल्टी में 2.17 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.69 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.20 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.08 फीसदी और निफ्टी मिड स्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 2.37 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है। इससे इतर निफ्टी केमिकल्स में 1.25 फीसदी, निफ्टी सीमेंट में 0.56 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.38 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.61 फीसदी और निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.96 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में आई तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत बदलाव (%)
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)2,398.004.46
इटरनल307.503.94
टेक महिंद्रा1,630.003.49
नेस्ले इंडिया1,492.303.19
सिप्ला1,447.002.67
टाइटन4,858.202.49
इन्फोसिस1,105.002.39
बजाज ऑटो11,401.001.94
एचसीएल टेक1,320.901.93
विप्रो181.051.41
महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M)3,280.001.28
एचडीएफसी लाइफ559.501.20
एसबीआई लाइफ1,888.801.18
एशियन पेंट्स2,739.001.06
आयशर मोटर्स7,849.501.03
अपोलो हॉस्पिटल्स8,935.001.03

निफ्टी-50 के इन शेयरों में आई गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत बदलाव (%)
हिंदुस्तान यूनिलीवर2,020.00-7.11
बीईएल (भारत इलेक्ट्रॉनिक्स)389.00-4.46
कोल इंडिया410.50-3.98
एनटीपीसी343.10-2.19
आईसीआईसीआई बैंक1,417.60-1.94
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स1,087.00-1.84
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज1,134.00-1.46
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन285.30-1.23
अडानी एंटरप्राइजेज3,002.80-1.11

निफ्टी नेक्स्ट-50 के इन शेयरों में आई तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत बदलाव (%)
लोढ़ा डेवलपर्स1,311.009.37
एलएंडटी फाइनेंस4,308.902.82
टीवीएस मोटर3,980.002.67
यूनाइटेड स्पिरिट्स1,511.001.96
डीएलएफ663.551.94
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज5,485.001.87
टीएमसीवी416.701.36
टाटा कैपिटल355.101.30
भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल)320.101.22

निफ्टी नेक्स्ट-50 के इन शेयरों में आई अधिक गिरावट

कंपनी का नामलेटेस्ट शेयर प्राइस (₹)प्रतिशत बदलाव (%)
वरुण बेवरेजेज429.50-7.53
डीमार्ट (एवेन्यू सुपरमार्ट्स)3,850.80-4.39
सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस844.00-3.80
अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस1,642.00-3.60
कमिंस इंडिया5,452.50-3.14
एफएनआरआईएन3,180.00-2.59
अडानी पावर208.47-2.57
टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स4,892.50-2.53
केनरा बैंक124.55-2.13
सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया18,243.00-2.01
बैंक ऑफ बड़ौदा239.20-1.97
वेदांता259.55-1.93

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Updated on:
28 Jul 2026 04:15 pm
Published on:
28 Jul 2026 03:44 pm