28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BEL Share Price 28 July: शेयर में आई 3.5% की गिरावट, तिमाही आधार पर 52% घटा कंपनी का मुनाफा, फिर ब्रोकरेज फर्म्स ने क्यों बढ़ाया टार्गेट

Bharat Electronics Share Fall Reason: भारत इलेक्टॉनिक्स के शेयर में मंगलवार सुबह 3.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर तो बढ़ोतरी हुई लेकिन पिछली तिमाही के मुकाबले यह करीब 52 फीसदी कम है।
2 min read
Google source verification
BEL Stock Price

BEL के शेयर में 3.5% की गिरावट आई। (फोटो: AI)

Bharat Electronics Q1 Update: सरकारी डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 3.5 फीसदी गिर गए। जबकि पहली तिमाही मे कंपनी का साल-दर-साल आधार पर मुनाफा करीब 9 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, तिमाही आधार पर मुनाफे में भारी गिरावट आई है। लेकिन फिर भी ज्यादातर ब्रोकरेज हाउसेस ने कंपनी के शेयर पर भरोसा बरकरार रखा है और बाय रेटिंग के साथ ही टार्गेट प्राइस में बढ़ोतरी भी की है।

सालाना आधार पर मुनाफे में बढ़ोतरी

कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 1,054.53 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल इसी तिमाही के 969.91 करोड़ रुपये से करीब 9 प्रतिशत ज्यादा है। लेकिन पिछली तिमाही के 2,225 करोड़ रुपये के मुकाबले यह करीब 52 प्रतिशत कम है। वहीं बात करें, ऑपरेशन से रेवेन्यू की तो वित्त वर्ष 2027 की अप्रैल-जून तिमाही में यह सालाना आधार पर लगभग 25 फीसदी बढ़ा, लेकिन पिछली तिमाही के मुकाबले 46 फीसदी घटकर 5,546.98 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी के खर्च में हुई 30% की बढ़ोतरी

जून तिमाही के दौरान BEL का कुल राजस्व सालाना आधार पर 24 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 5,716.54 करोड़ रुपये हो गया। जबकि पिछली तिमाही के मुकाबले इसमें लगभग 45 फीसदी की गिरावट आई है। कुल खर्च सालाना आधार पर 30 फीसदी बढ़कर 4,320 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की अर्निंग्स पर शेयर (EPS) पहली तिमाही में 1.44 रुपये रही, जबकि पिछले साल समान अवधि में यह 1.33 रुपये और पिछली तिमाही में यह 3.04 रुपये थी।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL Share Price)

यह शेयर NSE पर सुबह 9 बजकर 49 मिनट पर 3.57 फीसदी या 14.55 रुपये की गिरावट के साथ 392.60 रुपये पर ट्रेड करता दिखा।

पैरामीटरआंकड़े
1 सप्ताहका रिटर्न (1W)-4.30%
1 महीने का रिटर्न (1M)-3.63%
इस साल अब तक का रिटर्न (YTD)-1.33%
1 साल का रिटर्न (1Y)+0.81%
मार्केट कैप₹2,87,091.56 करोड़
52 सप्ताह का उच्चतम स्तर₹473.45(06 मार्च 2026)
52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर₹361.20(28 अगस्त 2025)

ब्रोकरेज फर्म्स की रेटिंग और टार्गेट प्राइस

ब्रोकरेज फर्मरेटिंगटार्गेट प्राइस
नोमुरा (Nomura)न्यूट्रल (Neutral)₹454
मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal)बाय (Buy)₹530(पहले ₹510)
एलारा कैपिटल (Elara Capital)एक्यूमुलेट (Accumulate)₹480(पहले ₹465)
दौलत कैपिटल (Dolat Capital)बाय (Buy)₹490

क्या कहना है ब्रोकरेज फर्म्स का

नोमुरा (Nomura) का मानना है कि कंपनी को स्वदेशी रक्षा उपकरण, ड्रोन और एंटी-ड्रोन सिस्टम जैसे नए क्षेत्रों से आगे अच्छा फायदा मिल सकता है। वहीं, मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) का कहना है कि आने वाले वर्षों में सेना, नौसेना और वायुसेना से बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। इसी वजह से कंपनी की आय और मुनाफे में लगातार अच्छी बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

दौलत कैपिटल (Dolat Capital) के अनुसार जून तिमाही में कंपनी की आय उम्मीद से बेहतर रही, लेकिन मार्जिन पर दबाव के कारण मुनाफा अनुमान से कम रहा। इसी वजह से उसने वित्त वर्ष 2027 और 2028 के मुनाफे के अनुमान में थोड़ी कटौती की है, जबकि आय के अनुमान को मामूली बढ़ाया है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)