कारोबार

Sigma Advanced Systems Share Price 27 July: एक बड़ा ऑर्डर और शेयर में लगा अपर सर्किट, साल भर में दिया है 423% रिटर्न

Sigma Advanced Systems: कंपनी ने बताया कि उसे 1,013 करोड़ रुपये का विदेशी ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद बाजार में इस शेयर में भारी खरीदारी होने लगी। शेयर 5 फीसदी के अपर सर्किट पर लॉक है। साल 2026 में अब तक शेयर ने 178 फीसदी का रिटर्न दिया है।
2 min read
Jul 27, 2026
Upper Circuit Stock Sigma Advanced Systems
Sigma Advanced Systems Stock में तेजी आई। (फोटो: AI)

Upper Circuit Stock: डिफेंस सेक्टर की कंपनी सिग्मा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (Sigma Advanced Systems) ने बताया कि उसे नॉर्थ अमेरिका के एक कस्टमर से 155mm बेस ब्लीड आर्टिलरी शेल बॉडी की 1,47,000 यूनिट बनाने और सप्लाई करने का 104.9 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1,013 करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर अगले 6 से 12 महीनों में पूरा किया जाना है। इस खबर के बाजार में आते ही कंपनी के शेयर में 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया। कंपनी का कहना है कि इस ऑर्डर से उसकी ऑर्डर बुक को मजबूती मिलेगी, आने वाले महीनों में कमाई का भरोसा बढ़ेगा और मुनाफे में भी सुधार होने की उम्मीद है।

सिग्मा एडवांस्ड सिस्टम्स (Sigma Advanced Systems Share Price)

बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद सोमवार को कंपनी के शेयर की कीमत 5 फीसदी या 26.15 रुपये की मजबूती के साथ 549.15 रुपये पर पहुंच गई।

पैरामीटरआंकड़े
1 सप्ताह का रिटर्न (1W)2.95%
1 महीने का रिटर्न (1M)-10.71%
साल 2026 में अब तक रिटर्न (YTD)178.11%
1 साल का रिटर्न(1Y)423.00%
कुल मार्केट कैप₹9,678.20 करोड़
52 सप्ताह का उच्च स्तर₹638.10 (25 जून 2026)
52 सप्ताह का निचला स्तर₹105.00 (25 जुलाई 2025)

ग्लोबल मार्केट में मजबूत होगी पहचान

सिग्मा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड कंपनी के CEO और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुनील कुमार ने कहा कि डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां भरोसे पर पर टिकी होती है। कंपनी का कहना है कि इस ऑर्डर से उसके ऑर्डर बुक को मजबूती मिलेगी, आने वाले महीनों में कमाई का भरोसा बढ़ेगा और मुनाफे में भी बढ़त होगी।

क्या है बेस ब्लीड आर्टिलरी शेल

इस ऑर्डर के तहत कंपनी ऐसे विशेष आर्टिलरी शेल बॉडी बनाएगी, जिन्हें लंबी दूरी तक मार करने वाली गोला-बारूद प्रणाली में इस्तेमाल किया जाता है। बेस ब्लीड शेल सामान्य तोप के गोलों से अलग होते हैं। इनमें पीछे की ओर गैस बनाने वाली एक यूनिट लगी होती है, जो उड़ान के दौरान हवा के प्रतिरोध को कम करती है। इससे गोले की मारक दूरी बढ़ जाती है और यह दुनिया में इस्तेमाल हो रहे मौजूदा 155 मिमी प्लेटफॉर्म के साथ भी काम कर सकता है।

दुनिया में बढ़ रही आधुनिक हथियारों की मांग

कंपनी ने बताया कि दुनिया के कई देशों में तोपखाने को आधुनिक बनाने पर तेजी से निवेश हो रहा है। कई देशों की सेनाएं गोला-बारूद का भंडार बढ़ाने और लंबी दूरी तक मार करने वाली प्रणालियों पर ध्यान दे रही हैं। इसी वजह से ऐसे उत्पादों की मांग लगातार बनी हुई है। कंपनी का कहना है कि बड़े पैमाने पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद बनाने की उसकी क्षमता उसे वैश्विक डिफेंस सप्लाई चेन में मजबूत स्थान दिला रही है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Updated on:
27 Jul 2026 02:14 pm
Published on:
27 Jul 2026 02:14 pm