27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Zen Tech Share Price 27 July: कमजोर तिमाही नतीजों से जेन टेक्नोलॉजीज का शेयर 8% टूटा, मुनाफा और EBITDA मार्जिन दोनों घटे

Zen Technologies Q1 Results: कमजोर तिमाही नतीजों का असर जेन टेक्नोलॉजीज के शेयर पर देखने को मिला। कंपनी का शेयर करीब 8 फीसदी लुढ़कर 1,613 रुपये के इंट्राडे लो पर पहुंच गया। कंपनी का मुनाफा 47.8 करोड़ से घटकर 34.5 करोड़ रुपये रह गया।
2 min read
Google source verification
Zen Technologies Share Price

Zen Tech के शेयर में गिरावट आई है। (फोटो: AI)

Zen Tech Stock Crash: डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी जेन टेक्नोलॉजीज (Zen Technologies) के शेयर में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली। पहली तिमाही के कमजोर नतीजों का असर शेयर प्राइस पर स्प्ष्ट रूप से दिखाई दिया। कंपनी का शेयर शुरुआती कारोबार में NSE पर करीब 8 फीसदी गिरकर 1,613 रुपये पर आ गया। मुनाफे और ऑपरेटिंग मार्जिन में गिरावट के कारण निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। अब बाजार की नजर कंपनी की ऑर्डर बुक और पूरे वित्त वर्ष के लिए मैनेजमेंट के अनुमान पर टिकी हुई है।

इनकम और मुनाफा दोनों घटे

जून 2026 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 10.5 फीसदी घटकर 142 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल की इसी अवधि में यह 158 करोड़ रुपये था। वहीं, नेट प्रॉफिट 27.8 फीसदी घटकर 34.5 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले 47.8 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बताया कि इस तिमाही में 3.4 करोड़ रुपये का एकमुश्त नुकसान भी शामिल रहा।

जेन टेक्नोलॉजीज (Zen Technologies Share Price)

सोमवार को बाजार खुलते ही एनएसई पर शेयर 8 फीसदी गिरकर 1,613 रुपये पर आ गया। यह गिरावट ऐसे समय आई, जब निफ्टी-50 करीब 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। हालांकि, बाद में गिरावट कम हुई और यह सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर 3.78 फीसदी की गिरावट के साथ 1,701.80 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। इस गिरावट के बावजूद शेयर साल 2026 में अब तक 25.35 फीसदी की सालाना बढ़त दर्ज कर चुका है।

पैरामीटरआंकड़े
1 सप्ताह का रिटर्न(1W)-2.82%
1 महीने का रिटर्न (1M)-3.99%
इस साल अब तक का रिटर्न (YTD)+25.35%
1 साल का रिटर्न(1Y)-4.44%
मार्केट कैप₹15,340.33 करोड़
52 सप्ताह का उच्चतम स्तर₹2,024.00(22 जून 2026)
52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर₹1,223.00(14 जनवरी 2026)

EBITDA पर बढ़ा दबाव

तिमाही में कंपनी की ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस कमजोर रही। EBITDA 38.8 फीसदी घटकर 38.7 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल समान तिमाही में यह 63.3 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन भी 40 फीसदी से घटकर 27.3 फीसदी पर आ गया। इससे स्पष्ट है कि कंपनी की लाभ कमाने की क्षमता पर दबाव बढ़ा है, जबकि इनकम में गिरावट अपेक्षाकृत कम रही।

ऑर्डर बुक में आई कमी लेकिन आगे सुधार की उम्मीद

जेन टेक्नोलॉजीज की ऑर्डर बुक 1,239.02 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2025-26 के अंत के मुकाबले करीब 7 फीसदी कम है। हालांकि, कंपनी के मैनेजमेंट को उम्मीद है कि दूसरी तिमाही से ऑर्डर पूरे करने की रफ्तार बढ़ेगी। साथ ही नए ऑर्डर मिलने से कारोबार को भी मजबूती मिलने की संभावना है। इसी बीच कंपनी ने आधुनिक पर्वतीय युद्ध (Mountain Warfare) के लिए हाई-एल्टीट्यूड मैन-पोर्टेबल (High-Altitude Man-Portable) एंटी-ड्रोन सिस्टम लॉन्च करने की भी घोषणा की है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)