कारोबार

Silver Price Record High: पहली बार चांदी की कीमत ₹2 लाख के पार, क्या यह है निवेश का सही समय?

MCX पर चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज हुआ और पहली बार ₹2 लाख प्रति किलोग्राम का स्तर पार कर लिया।
less than 1 minute read
Dec 12, 2025
Silver price record high India
चांदी का दाम छू रहा आसमान, पहुंचा रु.2 लाख प्रति किलोग्राम के पार। (PC: AI/Gemini)

Silver Price Record: आज 12 दिसंबर, शुक्रवार को MCX पर चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है। यह अब तक का सबसे बड़ा उछाल है। चांदी का वायदा भाव 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गया है। MCX सिल्वर फ्यूचर्स का दाम दोपहर में ₹2,00,362 प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा है। यह दाम पिछली क्लोजिंग कीमत से ₹1,420 अधिक था। शाम 3:45 बजे तक MCX सिल्वर फ्यूचर्स भाव ₹1,99,623 पर ट्रेड कर रहा था।

क्यों बढ़े भाव?

चांदी की कीमतों में इस तेज बढ़त का कारण मजबूत औद्योगिक मांग है। वहीं, निवेशकों की बढ़ती रुचि की वजह से भी यह बढ़त देखने को मिल रही है। इसके अलावा, अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती और अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक तनाव जैसे कारकों ने भी चांदी के दामों को और बढ़ावा दिया है।

IBJA की वाइस प्रेसिडेंट अक्षा कंबोज के अनुसार चांदी की कीमतों में इसलिए उछाल आ रहा है क्योंकि इसकी औद्योगिक मांग बढ़ रही है। ऐसे में कीमतें ऊपर जा रही हैं। वहीं, डॉलर की स्थिति भी कमजोर होने के साथ आने वाले वर्षों में क्लीन एनर्जी सेक्टर तेजी से आगे बढ़ेगा। इन वजहों से चांदी की मांग और अधिक बढ़ने की उम्मीद है।

क्या यह निवेश करने का सही समय है?

विशेषज्ञों की सलाह है कि चांदी में निवेश सोच-समझकर करना चाहिए। रिलायंस सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी का मानना है कि चांदी में निवेश करने से पहले उसके भाव में गिरावट आने का इंतजार करना चाहिए। वहीं, कंबोज ने बताया कि, चांदी की कीमतें बहुत तेजी से ऊपर-नीचे होती हैं, इसलिए इसमें सावधानी से निवेश करना चाहिए।

Updated on:
12 Dec 2025 06:06 pm
Published on:
12 Dec 2025 06:06 pm