कारोबार

SIP Calculator: रोज 60 रुपये की बचत से भी बन सकता है 55 लाख का फंड, एसआईपी में इस तरह करना होगा निवेश

SIP Calculator: सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी भी कई तरह की होती है। जैसे- फ्लेक्सिबल एसआईपी, ट्रिगर एसआईपी,टॉप-अप एसआईपी, रपेच्युअल एसआईपी, मल्टी एसआईपी, स्टेप अप एसआईपी, इक्विटी एसआईपी, डेट एसआईपी और टैक्स सेविंग एसआईपी।
2 min read
Nov 25, 2025
SIP Calculator
एसआईपी से लॉन्ग टर्म में बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। (PC: Gemini)

SIP Calculator: क्या आप जानते हैं कि इन्वेस्टमेंट में सबसे बड़ी पावर क्या होती है? यह कंपाउंडिंग है। यानी चक्रवृद्धि ब्याज। इसमें ब्याज पर भी ब्याज मिलता है। दरअसल ब्याज मूलधन में जुड़ता जाता है। इससे समय के साथ आपका रिटर्न काफी अधिक बढ़ जाता है। म्यूचुअल फंड एसआईपी में भी कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है। एसआईपी यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान निवेश करने का एक तरीका है। इसमें हर महीने एक छोटी रकम इन्वेस्ट करनी होती है। एसआईपी के जरिए आप हर महीने अपनी सैलरी में से एक छोटी रकम इन्वेस्ट करके लॉन्ग टर्म में बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं।

60 रुपये डेली बचाकर भी बना सकते हैं 55 लाख का फंड

आप चाहें तो 60 रुपये डेली के बचाकर भी लॉन्ग टर्म में 55 लाख रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं। मान लीजिए आपके कोई संतान हुई है। आप अपने बच्चे के जन्म से ही रोज 60 रुपये यानी महीने के 1800 रुपये बचाना शुरू कर दें। इस पैसे को आप म्यूचुअल फंड एसआईपी में इन्वेस्ट करें। म्यूचुअल फंड में लॉन्ग टर्म में 12 फीसदी औसत सालाना रिटर्न आसानी से मिल जाता है। अगर आप 30 साल तक यह निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपके पास 55,45,752 रुपये होंगे। इसमें 6,48,000 रुपये निवेश राशि और 48,97,752 रुपये ब्याज आय होगी।

विवरणआंकड़ा
रोज बचत₹60
मासिक निवेश (SIP)₹1,800
अनुमानित औसत वार्षिक रिटर्न12%
कुल निवेश अवधि30 वर्ष
कुल निवेश राशि₹6,48,000
अनुमानित मैच्योरिटी राशि₹55,45,752
कुल ब्याज / मुनाफा₹48,97,752

18% सालाना ब्याज पर बनेगा 1,87,08,111 रुपये का फंड

अगर आपको इस निवेश में 15 फीसदी औसत सालाना रिटर्न मिलता है, तो मैच्योरिटी पर आपके पास 1,01,37,187 रुपये होंगे। इसमें 6,48,000 रुपये निवेश राशि और 94,89,187 रुपये ब्याज आय होगी। अगर आपको इस निवेश में 18 फीसदी औसत सालाना रिटर्न मिलता है, तो मैच्योरिटी पर आपको पास 1,87,08,111 रुपये होंगे। यहां आपकी ब्याज आय 1,80,60,111 रुपये होगी।

वार्षिक रिटर्नकुल निवेश राशिमैच्योरिटी राशिकुल ब्याज आय
12%₹6,48,000₹55,45,752₹48,97,752
15%₹6,48,000₹1,01,37,187₹94,89,187
18%₹6,48,000₹1,87,08,111₹1,80,60,111

कितनी तरह की होती हैं एसआईपी?

एसआईपी भी कई प्रकार की होती हैं। ऊपर हमने रेगुलर एसआईपी की बात की है। इसके अलावा टॉप-अप एसआईपी, फ्लेक्सिबल एसआईपी, ट्रिगर एसआईपी, परपेच्युअल एसआईपी, मल्टी एसआईपी, स्टेप अप एसआईपी, इक्विटी एसआईपी, डेट एसआईपी और टैक्स सेविंग एसआईपी भी होती है।

Updated on:
25 Nov 2025 05:01 pm
Published on:
25 Nov 2025 05:01 pm