कारोबार

Slowdown in US: ऊंची दुकान-फीके पकवान! मंदी में धंसता जा रहा ट्रंप का अमेरिका, चपेट में आए लाखों परिवार

Slowdown in US: अमेरिका के कई राज्यों में स्लोडाउन जैसी स्थिति है। जॉब ग्रोथ धीमी पड़ रही है। हाउसिंग मार्केट सुस्त पड़ा है और कई इंडस्ट्रीज में ग्रोथ धीमी हो गई है।

3 min read
Nov 06, 2025
अमेरिका के कई राज्यों में मंदी देखी जा रही है। (PC: Gemini)

Slowdown in US: दुनिया में कई देशों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने के बावजूद अमेरिका मंदी में धंसता जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप भले ही अपनी टैरिफ पॉलिसी की जमकर तारीफें करते हों, लेकिन देश की आर्थिक स्थिति अलग ही तस्वीर बयां कर रही है। 10 में से 9 अमेरिकी मंदी प्रभावित राज्यों में रह रहे हैं। वाशिंगटन डी.सी. समेत 23 राज्य या तो मंदी में हैं या मंदी के बेहद करीब हैं। नेशनल जीडीपी और अनएंप्लॉयमेंट डेटा भले ही स्टेबल दिखे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ अलग ही है।

ये भी पढ़ें

क्या बेटी को पीहर और ससुराल की प्रॉपर्टी में हिस्सा मांगने का हक है? जान लीजिए बंटवारे से जुड़े सारे नियम

कई अमेरिकी राज्यों में दिख रही मंदी

इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के कई राज्यों में जॉब ग्रोथ धीमी पड़ रही है। वेतन में बढ़ोतरी नहीं हो रही है और हाउसिंग मार्केट सुस्त पड़ रहा है। मैन्यूफैक्चरिंग, एग्रीकल्चर और ट्रांसपोर्टेशन जैसी इंडस्ट्रीज सबसे अधिक प्रभावित हैं। ये इंडस्ट्रीज ग्लोबल डिमांड इश्यू, सप्लाई चेन प्रॉब्लम्स और लागत में बढ़ोतरी से जूझ रही हैं। हाउसिंग सेक्टर भी दबाव में है। लोग घर कम खरीद रहे हैं और कंस्ट्रक्शन की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इससे हाउसिंग सेक्टर पर निर्भर नौकरियां और लोकल कारोबार प्रभावित हुए हैं।

अधिकांश राज्य गंभीर आर्थिक दबाव में हैं

हालांकि, हर जगह मंदी छाई हो, ऐसा नहीं है। कुछ राज्य अभी भी ग्रोथ कर रहे हैं। लेकिन अधिकांश गंभीर आर्थिक दबाव में हैं। स्थानीय स्तर पर आई मंदी लगभग सभी को प्रभावित करती है। कर्मचारियों को नौकरी के कम मौके मिलते हैं और इंक्रीमेंट नहीं होता या बहुत कम होता है। लोग घर या कार खरीदने जैसे बड़े खर्चों से बच रहे हैं। किराएदारों को भी किराए में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ रहा है।

बिजनेसेस भी फील कर रहे यह मंदी

बिजनेसेस भी इस मंदी को फील कर रहे हें। कई राज्यों में ऑपरेट कर रही कंपनियां कमजोर क्षेत्रों में मुनाफे में गिरावट देख रही हैं। हाउसिंग, मैन्यूफैक्चरिंग और ट्रांसपोर्टेशन से जुड़ी कंपनियां सबसे अधिक संवेदनशील हैं। लोकल कंज्यूमर्स पर निर्भर छोटे बिजनेसेस काफी प्रभावित हुए हैं। कई बिजनेसेस मंदी में टिके रहने के लिए अपने कर्मचारियों की भर्ती, बजट और विस्तार योजनाओं में कटौती कर रहे हैं।

लाखों लोगों के जीवन पर असर डाल रही मंदी

अमेरिका में यह मंदी लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही है। 10 में से करीब 9 अमेरिकी ऐसे राज्यों में रह रहे हैं, जो आर्थिक दबाव में हैं। अमेरिका एक ऐसी मंदी का सामना कर रहा है, जो पहली नजर में जितनी दिखती है, उससे कहीं अधिक व्यापक है। भले ही जीडीपी ग्रोथ और बेरोजगारी के आंकड़े स्टेबल दिखें, लेकिन कई राज्यों की वास्तविक स्थिति इससे अलग है। रिपोर्ट में विश्लेषकों के हवाले से बताया गया कि 22 राज्य और वाशिंगटन डी.सी. या तो मंदी में हैं या मंदी के करीब हैं। भौगोलिक दृष्टि से यह देश का लगभग आधा हिस्सा है, लेकिन जनसंख्या के लिहाज से देखें तो इसका अर्थ है कि लगभग 10 में से 9 अमेरिकी उन क्षेत्रों में रह रहे हैं, जहां आर्थिक दबाव महसूस किया जा रहा है।

अमेरिका में मंदी लाखों परिवारों, कामगारों और व्यवसायों को प्रभावित कर रही है। भले ही अमेरिका आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय मंदी में न हो, लेकिन विभिन्न राज्यों में फैलती आर्थिक कमजोरी दिखाती है कि बहुत से अमेरिकी पहले से ही इसके असर को महसूस कर रहे हैं। एंप्लॉयमेंट ट्रेंड्स, हाउसिंग मार्केट्स और इंडस्ट्री स्पेसिपिक इंडिकेटर्स पर नजर रखनी होगी। अगर और राज्य मंदी में फिसले तो नेशनल ग्रोथ तेजी से गिर सकती है।

ये भी पढ़ें

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आई तेजी, चांदी भी उछली, जानिए क्या हैं आज भाव

Updated on:
06 Nov 2025 03:52 pm
Published on:
06 Nov 2025 03:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर