
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ खुला है, लेकिन शुरुआती कारोबार में तेजी देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 136 अंक की गिरावट के साथ 83,331 पर खुला है। हालांकि, शुरुआती कारोबार में यह 0.11 फीसदी या 91 अंक की बढ़त के साथ 83,553 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान पर और 12 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.09 फीसदी या 22 अंक की बढ़त के साथ 25,606 पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सेंसेक्स पैक के शेयरों में शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी एशियन पेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी और एक्सिस बैंक में देखी जा रही है। इसके अलावा, टाटा मोटर्स, बीईएल, एयरटेल, रिलायंस, टाइटन, एचयूएल, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, सनफार्मा, ट्रेंट, एनटीपीसी, एसबीआई, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक के शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। इससे इतर इटरनल, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, अडानी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, टीसीएस, कोटक बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और बजाज फाइनेंस के शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।
सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक गिरावट आईटी शेयरों में देखी जा रही है। निफ्टी आईटी 1.46 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा, निफ्टी मीडिया में 0.97 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.39 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.20 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.02 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 1.09 फीसदी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक में 0.18 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। इससे इतर निफ्टी ऑटो में 0.64 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.62 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.05 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.04 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.19 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.13 फीसदी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यरेबल्स में 0.65 फीसदी की तेजी देखने को मिली।