कारोबार

Stock Market News: बैंकिंग शेयरों में गिरावट से टूटा मार्केट, ऑटो स्टॉक्स भी फिसले, जानिए मार्केट का हाल

Stock Market News: बैंकिंग शेयरों में आज सबसे अधिक गिरावट दर्ज हुई है। निफ्टी पीएसयू बैंक 1.98 फीसदी गिरकर बंद हुआ। निफ्टी प्राइवेट बैंक 1.29 फीसदी गिरकर बंद हुआ।

2 min read
Apr 28, 2026
बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है। (PC: AI)

Stock Market News: भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.54 फीसदी या 416 अंक की गिरावट के साथ 76,886 पर बंद हुआ है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.40 फीसदी या 97 अंक की गिरावट के साथ 23,995 पर बंद हुआ है। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 11 शेयर हरे निशान पर और 19 शेयर लाल निशान पर थे।

ये भी पढ़ें

Bank holidays May 2026: समय पर निपटा लें काम, मई में अलग-अलग जोन में कुल 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए लिस्ट

बैंकिंग शेयरों में बड़ी गिरावट

सरकारी बैंकों के शेयरों में आज बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। निफ्टी पीएसयू बैंक 1.98 फीसदी गिरकर बंद हुआ। निफ्टी प्राइवेट बैंक 1.29 फीसदी गिरकर बंद हुआ। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 0.99 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.37 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.62 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.37 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.07 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.33 फीसदी और निफ्टी500 हेल्थकेयर में 0.31 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

NSE के इन शेयरों में आई सबसे अधिक गिरावट

NSE के इन शेयरों में आई सबसे अधिक तेजी

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक गिरावट एक्सिस बैंक में दर्ज हुई है। इसके अलावा, एचसीएल टेक, इंडिगो, मारुति, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, इन्फोसिस, एशियन पेंट, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, पावरग्रिड, इटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो, टीसीएस और ट्रेंट के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इससे इतर रिलायंस, एयरटेल, सनफार्मा, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, अडानी पोर्ट्स, कोटक बैंक, आईटीसी, बजाज फाइनेंस और बीईएल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

ये भी पढ़ें

Tata Steel से लेकर JSW Steel और SAIL तक… स्टील शेयरों में क्यों देखी जा रही है भारी तेजी?
Published on:
28 Apr 2026 04:11 pm
Also Read
View All