28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bank holidays May 2026: समय पर निपटा लें काम, मई में अलग-अलग जोन में कुल 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए लिस्ट

Bank Holidays May 2026: हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। मई में भी कई दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Apr 28, 2026

Bank Holidays May 2026

मई में कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। (PC: AI)

Bank Holidays May 2026: बहुत बार ऐसा होता है कि हम अपने जरूरी बैंकिंग काम से बैंक ब्रांच जाते हैं और पता लगता है कि बैंक ही बंद है। ऐसे में हमें बैंक ब्रांच जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लेनी चाहिए। इससे आपको असुविधा नहीं होगी। कुछ ही दिनों में मई महीना लगने वाला है। मई महीने में देश के अलग-अलग हिस्सों में कुल 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। मई महीने में महाराष्ट्र दिवस, मजदूर दिवस, बुद्ध पूर्णिमा, बकरी ईद और कुछ जगहों पर लोकल त्योहार मनाए जाएंगे। आइए जानते हैं कि कब-कब बैंकों की छुट्टी रहेगी।

मई में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक

1 मई 2026: एक मई को महाराष्ट्र दिवस, मजदूर दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के चलते अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, कोच्ची, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा जोन में बैंक बंद रहेंगे।

3 मई 2026: इस दिन रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

9 मई 2026: दूसरे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

10 मई 2026: इस दिन रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

16 मई 2026: सिक्किम में स्टेट डे के चलते इस दिन बैंक बंद रहेंगे।

17 मई 2026: इस दिन रविवार के चलते बैंकों का सार्वजनिक अवकाश है।

23 मई 2026: इस दिन चौथे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

24 मई 2026: इस दिन रविवार के चलते बैंकों का सार्वजनिक अवकाश है।

26 मई 2026: इस दिन काजी नजरुल इस्लाम जयंती के चलते त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।

27 मई 2026: इस दिन बकरी ईद की चलते अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्ची, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।

28 मई 2026: इस दिन बकरी ईद के चलते बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

31 मई 2026: इस दिन रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

नेट बैंकिंग रहेगी चालू

बैंक शाखा बंद रहे तो घबराने की जरूरत नहीं है। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI से आप अपने जरूरी बैंकिंग काम निपटा सकते हैं। पैसे भेजने हों, बिल भरने हों या बैलेंस देखना हो, यह सब घर बैठे हो सकता है। लेकिन अगर लॉकर खुलवाना है, कोई दस्तावेज जमा करना है या कोई बड़ा काम है जिसके लिए शाखा में जाना जरूरी है, तो छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही जाएं।