कारोबार

Share Market Today: मेटल, रियल एस्टेट और फाइनेंशियल सर्विसेस सेक्टर में बिकवाली से टूटा मार्केट, IT शेयरों में दिख रही तेजी

Stock Market on 8th Oct 2026: शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक गिरावट रियल एस्टेट, फाइनेंशियल सर्विसेस, मेटल और ऑटो सेक्टर्स में देखने को मिली। इससे इतर आईटी सेक्टर में अच्छी-खासी तेजी दिखाई दी।
2 min read
• •
Oct 08, 2026
Stock Market Today
शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। (PC: AI)

भारतीय शेयर बाजार आज मामूली बढ़त के साथ खुला, लेकिन शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज मात्र 30 अंक की बढ़त के साथ 72,668 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर यह 0.34 फीसदी या 276 अंक की गिरावट के साथ 72,341 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी-50 इस समय 0.46 फीसदी या 104 अंक की गिरावट के साथ 22,499 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 7 शेयर हरे निशान पर और 23 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।

सेंसेक्स पैक के शेयरों का हाल

PC: BSE, समय- सुबह 9 बजकर 40 मिनट

सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आईटीसी, अडानी पोर्ट्स और बीईएल में देखने को मिली। इसके अलावा, एनटीपीसी, इंडिगो, पावरग्रिड, बजाज फिनसर्व, एचयूएल, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल और बजाज फाइनेंस के शेयर भी लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। इससे इतर टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, ट्रेंट, टाइटन और सनफार्मा के शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे।ट

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी सबसे अधिक गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत बदलाव
अडानी एंटरप्राइजेज2,652.00-3.32%
आईटीसी258.20-2.82%
एसबीआई लाइफ1,683.00-2.50%
अडानी पोर्ट्स1,711.00-2.23%
पावर ग्रिड248.55-1.78%
महिंद्रा एंड महिंद्रा893.45-1.60%
इंडिगो4,912.30-1.56%
बजाज फिनसर्व1,717.90-1.46%
श्रीराम फाइनेंस934.65-1.41%
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स373.00-1.40%
एनटीपीसी312.70-1.28%
जियो फाइनेंशियल213.70-1.27%
जेएसडब्ल्यू स्टील1,215.40-1.19%
टाटा स्टील173.75-1.08%
इटरनल324.50-1.07%
ग्रेसिम इंडस्ट्रीज2,890.30-1.05%
सोर्स- एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 45 मिनट

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत बदलाव
टीसीएस2,126.80+2.24%
टेक महिंद्रा1,518.70+1.85%
एचसीएल टेक्नोलॉजीज1,206.60+1.82%
इंफोसिस1,008.00+1.61%
ट्रेंट2,914.50+0.84%
नेस्ले इंडिया1,330.90+0.52%
एचडीएफसी लाइफ547.50+0.27%
टाइटन4,386.60+0.22%
सन फार्मा1,784.00+0.17%
सोर्स-एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 50 मिनट

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Updated on:
08 Oct 2026 09:59 am
Published on:
08 Oct 2026 09:33 am