कारोबार

Stock Market Today: शेयर बाजार आज भी गिरावट के साथ हुआ बंद, जानिए कौन-से स्टॉक्स गिरे और कहां आई तेजी

Share Market on 29th September 2026: स्टॉक मार्केट में आज सबसे अधिक गिरावट केमिकल्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी, आईटी और ऑटो सेक्टर में दर्ज हुई है।
2 min read
• •
Sep 29, 2026
stock market
शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है। (PC: AI)

भारतीय शेयर बाजार इस हफ्ते लगातार दूसरे दिन मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। बीएसई सेंसेक्स आज 0.33 फीसदी या 242 अंक की गिरावट के साथ 72,529 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 0.28 फीसदी या 64 अंक की गिरावट के साथ 22,716 पर बंद हुआ है। हालांकि, बाजार बंद होते-होते गिरावट काफी कम हो गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में करीब 700 पॉइंट की गिरावट देखने को मिली थी।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

PC: BSE

सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान पर और 18 शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे अधिक गिरावट टाइटन में 2.72 फीसदी दर्ज हुई है। इसके अलावा, एचसीएल टेक में 2.29 फीसदी, टीसीएस में 1.72 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.57 फीसदी, एचयूएल में 1.53 फीसदी, टेक महिंद्रा में 1.48 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.45 फीसदी, इटरनल में 1.22 फीसदी, रिलायंस में 1.21 फीसदी, बजाज फाइनेंस में 1.17 फीसदी, मारुति में 1.17 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। इससे इतर अडानी पोर्ट्स में सबसे अधिक 4.39 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। इसके अलावा, सनफार्मा में 1..09 फीसदी, टाटा स्टील में 1.05 फीसदी और कोटक महिंद्रा बैंक में 1 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

इन सेक्टर्स में आई गिरावट

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.71 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी केमिकल्स में 2.31 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 2 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 1.33 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.05 फीसदी, निफ्टी आईटी में 1.48 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.66 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.13 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.87 फीसदी और निफ्टी सीमेंट में 1.64 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी मेटल में 0.78 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.64 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.11 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.15 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में आई गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत बदलाव
टाइटन4,675.00-3.00%
विप्रो156.79-2.95%
एचसीएल टेक्नोलॉजीज1,222.00-2.44%
अपोलो हॉस्पिटल्स8,659.00-2.27%
टेक महिंद्रा1,510.50-2.06%
बजाज ऑटो10,811.00-1.93%
टीसीएस2,032.40-1.85%
मैक्स हेल्थकेयर982.10-1.80%
अल्ट्राटेक सीमेंट10,829.00-1.78%
हिंदुस्तान यूनिलीवर1,863.90-1.70%
ग्रेसिम इंडस्ट्रीज3,100.00-1.59%
महिंद्रा एंड महिंद्रा2,947.80-1.58%
एचडीएफसी लाइफ523.55-1.51%
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज217.56-1.33%
सोर्स-एनएसई

निफ्टी-50 के इन शेयरों में आई तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत बदलाव
अडानी एंटरप्राइजेज2,972.90+5.01%
अडानी पोर्ट्स1,822.00+4.49%
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज1,251.90+2.53%
सन फार्मा1,865.00+1.47%
इन्फोसिस1,015.40+1.22%
कोटक महिंद्रा बैंक406.00+1.11%
टाटा स्टील188.00+0.91%
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स967.70+0.80%
एनटीपीसी323.50+0.75%
जेएसडब्ल्यू स्टील1,272.40+0.66%
कोल इंडिया425.00+0.59%
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL)387.75+0.58%
एचडीएफसी बैंक722.70+0.51%
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस1,735.00+0.40%

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Updated on:
29 Sept 2026 04:09 pm
Published on:
29 Sept 2026 03:40 pm