कारोबार

Stock Market Today: शेयर बाजार में मनी दिवाली, सेंसेक्स सीधे 1600 पॉइंट चढ़ा, इन शेयरों में आई भारी खरीदारी

Share Market Today: शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेस, आईटी, सीमेंट और रियल एस्टेट शेयरों में देखने को मिली। बैंकिंग और मेटल शेयर भी बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे।
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2026, 10:12 AM IST
Share Market Today
शेयर बाजार भारी बढ़त लेकर खुला है। (PC: AI)

भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को जबरदस्त बढ़त लेकर खुला है और शुरुआती कारोबार में भी भारी तेजी देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 1609 पॉइंट की बढ़त लेकर 78,910.94 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर यह 1.81 फीसदी या 1412 अंक की बढ़त के साथ 78,718 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 1.77 फीसदी या 424 अंक की बढ़त के साथ 24,396 पर ट्रेड करता दिखा। डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में झटका लगने से बाजार में तेजी आई है।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

PC: BSE, समय- सुबह 9 बजकर 45 मिनट

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी बजाज फाइनेंस में 5.40 फीसदी, इंडिगो में 5.17 फीसदी, मारुति सुजुकी में 4.70 फीसदी, एशियन पेंट में 4.59 फीसदी और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.79 फीसदी दिखी। इसके अलावा, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में भी तेजी दिखाई दी। इससे इतर एनटीपीसी और एयरटेल के शेयर में गिरावट दिखी।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)बदलाव (%)
श्रीराम फाइनेंस961.70+5.83%
बजाज फाइनेंस1,044.55+5.09%
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स292.40+4.99%
मारुति सुजुकी12,575.00+4.84%
इंडिगो5,386.00+4.77%
एशियन पेंट्स2,528.40+4.55%
बीएसई3,756.90+4.31%
टेक महिंद्रा1,849.80+3.75%
महिंद्रा एंड महिंद्रा3,072.00+3.72%
इन्फोसिस1,169.60+3.67%
एचसीएल टेक्नोलॉजीज1,454.50+3.52%
टीसीएस2,518.60+3.39%
बजाज फिनसर्व1,809.10+2.99%
एक्सिस बैंक1,267.50+2.88%
सोर्स-एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 50 मिनट

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)बदलाव (%)
अपोलो हॉस्पिटल्स8,347.50-2.93%
ओएनजीसी230.19-2.05%
एनटीपीसी320.05-0.59%
कोल इंडिया397.55-0.53%
सिप्ला1,397.10-0.35%
भारती एयरटेल2,061.60-0.29%
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज1,372.50-0.11%
सोर्स- एनएसई, समय- सुबह 10 बजे

ट्रंप को चुनावों में झटका तो बाजार ने मनाया जश्न

शेयर बाजार में आज यह तेजी यूएस मिडटर्म इलेक्शन रिजल्ट के चलते देखने को मिली है। इन चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत हुई है। इससे यूएस-ईरान युद्ध के खत्म होने की उम्मीदें लगने लगी हैं। यही कारण है कि क्रूड ऑयल में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली और ब्रेंट क्रूड 93 डॉलर के करीब आ गया। इसका सीधा असर शेयर बाजार में तेजी के रूप में देखने को मिला है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Updated on:
5 Nov 2026, 10:12 AM IST
Published on: