कारोबार

Share Market News: शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट, मेटल और IT सेक्टर में हुई भारी बिकवाली, आखिर क्या है वजह

Share Market News: भारतीय शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है। निवेशकों को एक ही दिन में 8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है। मेटल स्टॉक्स में सबसे अधिक गिरावट दर्ज हुई।

2 min read
Jan 08, 2026
शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दर्ज हुई है। (PC: ANI)

Share Market News: भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.92 फीसदी या 780 अंक की गिरावट के साथ 84,180 पर बंद हुआ है। यह पिछले 4 महीने में सेंसेक्स की एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। इससे निवेशकों को एक ही दिन में 8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 4 शेयर हरे निशान पर और 26 शेयर लाल निशान पर थे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 1.01 फीसदी या 263 अंक की गिरावट के साथ 25,876 पर बंद हुआ है।

ये भी पढ़ें

नकली चांदी से अब मिलेगी निजात, सरकार कर रही है यह तैयारी

क्यों गिरा बाजार?

अमेरिकी टैरिफ को लेकर ताजा तनाव के चलते बाजार में यह गिरावट दर्ज हुई है। अमेरिका एक रूस प्रतिबंध बिल लाना चाहता है, जिसे डोनाल्ड ट्रंप सपोर्ट कर रहे हैं। इस बिल से रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर टैरिफ 500 फीसदी बढ़ जाएगा।

मेटल शेयरों में जबरदस्त गिरावट

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें तो सभी सूचकांक आज लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मेटल में 3.40 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी पीएसयू बैंक में 2.08 फीसदी और निफ्टी आईटी में 1.99 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी फार्मा, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं।

PC: BSE

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के शेयरों में सिर्फ जोमैटो, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और बीईएल का शेयर हरे निशान पर बंद हुआ। वहीं, सबसे अधिक गिरावट टीसीएस, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और रिलायंस में दर्ज हुई। इसके अलावा, टाटा स्टील, ट्रेंट, पावरग्रिग, एनटीपीसी, इन्फोसिस, सनफार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, मारुति, इंडिगो, एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एयरटेल, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, टाइटन, एशियन पेंट और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी लाल निशान पर बंद हुए।

ये भी पढ़ें

Debt Free Life: कर्ज के जाल में फंसने से बचना है? लाइफ में इन बातों का हमेशा रखें ध्यान

Published on:
08 Jan 2026 04:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर