कारोबार

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज भी भारी तेजी, सेंसेक्स 700 पॉइंट उछला, जानिए किन-किन सेक्टर्स में आई खरीदारी

Share Market Today: शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी सीमेंट, केमिकल्स और फाइनेंशियल शेयरों में देखने को मिली। सेंसेक्स पैक में इंडिगो, एचडीएफसी बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2026, 10:05 AM IST
Stock Market News
शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुला है। (PC: AI)

भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को अच्छी-खासी बढ़त लेकर खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 596 अंक की बढ़त के साथ 76,288.65 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 31 मिनट पर यह 0.88 फीसदी या 674 अंक की बढ़त के साथ 76,379 पर ट्रेड करता दिखा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी-50 इस समय 0.77 फीसदी या 180 अंक की बढ़त के साथ 23,623 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

PC: BSE, समय- सुबह 9 बजकर 40 मिनट

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान पर और 9 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे अधिक तेजी इंडिगो, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल, एशियन पेंट और इन्फोसिस में देखने को मिली। वहीं, रिलांयस, सनफार्मा और ट्रेंट में सबसे अधिक गिरावट दिखाई दी।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)बदलाव (%)
इंडिगो5,091.90+3.50%
श्रीराम फाइनेंस886.65+2.70%
एशियन पेंट्स2,404.20+2.56%
हिंदुस्तान यूनिलीवर1,946.20+2.52%
नेस्ले इंडिया1,225.00+2.51%
एचडीएफसी बैंक716.50+2.36%
अल्ट्राटेक सीमेंट11,621.00+2.05%
बजाज फाइनेंस978.30+1.97%
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स1,047.80+1.84%
ग्रेसिम इंडस्ट्रीज3,113.10+1.83%
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स277.30+1.80%
बीएसई लिमिटेड3,543.00+1.52%
इन्फोसिस1,151.20+1.43%
बजाज फिनसर्व1,714.80+1.38%
सोर्स- एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 50 मिनट

निफ्टी-50 के इन शेयरों में आई गिरावट

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)बदलाव (%)
पावर ग्रिड265.25-0.92%
सन फार्मा1,754.90-0.85%
सिप्ला1,375.30-0.84%
ओएनजीसी232.87-0.83%
अपोलो हॉस्पिटल्स8,391.00-0.80%
ट्रेंट3,027.50-0.62%
रिलायंस इंडस्ट्रीज1,295.00-0.38%
एलएंडटी3,928.90-0.28%
टाइटन4,464.50-0.26%
कोल इंडिया407.00-0.25%
आईटीसी266.05-0.13%
एनटीपीसी322.75-0.08%
मैक्स हेल्थकेयर884.60-0.02%
सोर्स- एनएसई, समय- 9 बजकर 55 मिनट

105 डॉलर से नीचे आया ब्रेंट क्रूड

कच्चे तेल की कीमतें 105 डॉलर से नीचे आ गई हैं। मंगलवार सुबह ब्रेंट क्रूड 104.8 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, WTI क्रूड 96.70 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। कच्चे तेल की कीमतें नीचे आने से बाजार को सपोर्ट मिला है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Updated on:
3 Nov 2026, 10:05 AM IST
Published on: