कारोबार

Tech Mahindra Share Price Today: गिरते बाजार में भी उछल गए JSW Steel और UltraTech Cement समेत ये 5 शेयर, जानिए कितनी आई तेजी

JSW Steel Share Price: स्टॉक मार्केट में आज भी गिरावट देखी जा रही है। इस बीच आयशर मोटर्स, श्रीराम फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और टेक महिंद्रा के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।
3 min read
Jul 21, 2026
Eicher Motors Share Price
Eicher Motors के शेयर में तेजी देखी जा रही है। (PC: AI)

UltraTech Cement Share Price: सोमवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार आज मामूली गिरावट के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 59 अंक की गिरावट के साथ 77,649.63 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 40 मिनट पर यह 74 अंक गिरकर 77,634 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.04 फीसदी या 9 अंक की मामूली गिरावट के साथ 24,230 पर ट्रेड करता दिखा। सेक्टोरल सूचकांकों में सबसे अधिक गिरावट निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.67 फीसदी और सबसे अधिक तेजी निफ्टी सीमेंट में 1.25 फीसदी दिखाई दी। आइए जानते हैं कि इस समय निफ्टी-50 के किन स्टॉक्स में सबसे अधिक खरीदारी देखने को मिली।

कंपनीशेयर प्राइस (₹)कारोबार के दौरान बढ़तपीई रेश्यो
टेक महिंद्रा1,603+26.00 (+1.69%)29.90
अल्ट्राटेक सीमेंट12,120+217.00 (+1.82%)40.87
श्रीराम फाइनेंस1,052.50+17.10 (+1.65%)24.35
आयशर मोटर्स7,606+42.50 (+0.56%)44.01
जेएसडबल्यू स्टील1,265+8.30 (+0.66%)10.80

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra Share Price)

टेक महिंद्रा का शेयर सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर निफ्टी-50 पैक के गेनर्स में टॉप पर दिखाई दिया। यह 1.69 फीसदी या 26 अंक की बढ़त के साथ 1603 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 7.98 फीसदी, 1 महीने में 13.71 फीसदी और 1 साल में 3.82 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का पीई रेश्यो 29.90 पर है।

अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement Share Price)

यह शेयर सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर 1.82 फीसदी या 217 रुपये की बढ़त के साथ 12,120 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में 5.06 फीसदी, एक महीने में 6.25 फीसदी और 1 साल में -3.97 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का पीई रेश्यो 40.87 पर है।

जेएसडबल्यू स्टील (JSW Steel Share Price)

यह शेयर सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर 0.66 फीसदी या 8.30 रुपये की बढ़त के साथ 1265.30 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने एक वीक में 1.51 फीसदी, 1 महीने में -1.64 फीसदी और 1 साल में 22.40 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का पीई रेश्यो 10.80 पर है।

आयशर मोटर्स (Eicher Motors Share Price)

यह शेयर सुबह 10 बजकर 3 मिनट पर 0.56 फीसदी या 42.50 रुपये की बढ़त के साथ 7,606 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में 4.48 फीसदी, 1 महीने में -0.07 फीसदी और 1 साल में 36.84 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का पीई रेश्यो 44.01 पर है।

श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance Share Price)

सुबह 10 बजे यह शेयर 1.65 फीसदी या 17.10 रुपये की बढ़त के साथ 1052.50 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में 3.54 फीसदी, 1 महीने में 4.78 फीसदी और 1 साल में 60.12 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का पीई रेश्यो 24.35 पर है।

Updated on:
21 Jul 2026 03:50 pm
Published on:
21 Jul 2026 10:31 am