कारोबार

IKIO Tech, TPL Plastech और Elgi Rubber के शेयर आज 20% बढ़कर हुए बंद, जानिए क्या है PE रेश्यो

Elgi Rubber Company Share Rise: कई कंपनियों के शेयर आज 20 फीसदी के अपर सर्किट में बंद हुए हैं। इनमें टीपीएल प्लास्टेक, आईकेआईओ टेक और एल्गी रबर कंपनी शामिल है।
2 min read
Jul 03, 2026
IKIO Technologies Share
IKIO Technologies के Share में 20% का अपर सर्किट लगा है। (PC: AI)

TPL Plastech Share Rise: भारतीय शेयर बाजार आज बढ़त के साथ बंद हआ है। बीएसई सेंसेक्स 0.34 फीसदी या 261 अंक की बढ़त के साथ 77,763 पर बंद हुआ है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.39 फीसदी या 95 अंक की बढ़त के साथ 24,270 पर बंद हुआ। आज सबसे अधिक तेजी रियल एस्टेट, हेल्थकेयर, फार्मा और आईटी शेयरों में दर्ज हुई। शेयर बाजार में आज कई शेयरों में 20 फीसदी का उछाल दर्ज हुआ है। आइए जानते हैं कि किन शेयरों में आज जबरदस्त तेजी दर्ज हुई।

IKIO Technologies Share

IKIO टेक्नोलॉजीज का शेयर आज शुक्रवार को 20 फीसदी के अपर सर्किट पर बंद हुआ है। इससे यह 204.28 रुपये पर पहुंच गया है। इस शेयर का 52 वीक हाई 252.90 रुपये है, जो 21 अगस्त 2025 को दर्ज हुआ था। वहीं, 52 वीक लो 103.53 रुपये है, जो 30 मार्च 2026 को दर्ज हुआ था। इस शेयर का पीई 31.66 है। कंपनी का मार्केट कैप 1,578.69 करोड़ रुपये है।

TPL Plastech Share

यह शेयर आज 20 फीसदी या 14.56 रुपये की बढ़त के साथ 87.40 रुपये पर बंद हुआ है। यह इसका 52 वीक हाई भी है। वहीं, 52 वीक लो 50.01 रुपये है, जो 30 मार्च 2026 को दर्ज हुआ था। इस शेयर का पीई 19.54 है। कंपनी का मार्केट कैप 681.75 करोड़ रुपये है।

Elgi Rubber Company Share

यह शेयर 20 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 55.29 पर बंद हुआ है। इस शेयर का 52 वीक हाई 90.50 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो 32.72 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 276.73 करोड़ रुपये है।

Digide Solutions Share

यह शेयर आज शुक्रवार को 17.38 फीसदी या 15.40 रुपये की बढ़त के साथ 104 रुपये पर बंद हुआ। इसे शेयर का 52 वीक हाई 279.69 रुपये और 52 वीक लो 69.90 रुपये है। इस शेयर का पीई 238.35 है।

Asian Hotels (North) Share

यह शेयर आज 14.37 फीसदी या 41.20 रुपये की बढ़त के साथ 328 रुपये पर बंद हुआ। इस शेयर का 52 वीक हाई 381 रुपये और 52 वीक लो 247.50 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1,398.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

Published on:
03 Jul 2026 04:38 pm