Thalapathy Vijay: तमिलनाडु चुनाव में अभिनेता विजय की पार्टी TVK को 108 सीटें मिली हैं। वे बहुमत से थोड़ा सा ही दूर हैं। विजय के चुनावी हलफनामे से उनकी 624 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
Thalapathy Vijay Net Worth: अभिनेता और राजनेता थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में सबसे अधिक 108 सीटें मिली हैं। हालांकि, बहुतमत का आंकड़ा 118 का है। यानी थलापति विजय की तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने की जबरदस्त संभावनाएं हैं। थलापति विजय ने राजनीति में भी ठीक उसी तरह एंट्री ली, जैसा उन्होंने सिनेमा जगत में धमाल मचाया। विजय की कुल संपत्ति की बात करें तो उनकी नेटवर्थ 600 से 624 करोड़ रुपये के बीच है। यानी वे काफी अमीर राजनेता हैं। वित्त वर्ष 2025 में उनकी कमाई 184.53 करोड़ रुपये थी। इंडस्ट्री के अनुमान के अनुसार, थलापति विजय एक फिल्म के लिए 100 से 150 करोड़ रुपये फीस लेते हैं।
चुनावी हलफनामे के अनुसार, विजय की कुल चल संपत्ति 404 करोड़ रुपये है। वहीं, अचल संपत्ति 220 करोड़ रुपये है। उनकी पत्नी संगीता विजय की कुल संपत्ति 15.76 करोड़ रुपये बताई गई है, जिसमें चल संपत्ति 15.51 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति 25 लाख रुपये है।
विजय ने कुल 404.58 करोड़ रुपये की चल संपत्तियां घोषित की हैं। नकद और बैंक जमा की बात करें, तो उनके पास 2 लाख रुपये कैश है। वहीं, 10 अलग-अलग खातों में पैसा जमा है। सबसे बड़ा बैंक बैलेंस इंडियन ओवरसीज बैंक की सलीगरामम शाखा में 213.36 करोड़ रुपये है।
विजय की अचल संपत्तियों की कुल कीमत करीब 220.15 करोड़ रुपये है। इनमें कोडाइकनाल की कृषि भूमि से लेकर चेन्नई की कई रिहायशी और कमर्शियल प्रॉपर्टी शामिल हैं। उनके पास वट्टापट्टी गांव, कोडाइकनाल में दो प्लॉट हैं, जिनका कुल बाजार मूल्य 20 लाख रुपये है। गैर-कृषि भूमि में पोरूर, सलीगरामम और नीलांकरई में 22 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टीज हैं। इसके अलावा, चेन्नई के कई इलाकों में व्यावसायिक संपत्तियां भी हैं, जिनका कुल बाजार मूल्य 82.81 करोड़ रुपये है। विजय के नीलांकरई, मायलापुर, एग्मोर और सलीगरामम समेत 10 जगहों पर घर लिस्टेड हैं। इनकी कुल कीमत 115.13 करोड़ रुपये है।
विजय ने कई बैंकों में एफडी कर रखी है। इंडियन ओवरसीज बैंक में 25 करोड़ रुपये की एफडी है। एक्सिस बैंक में 40 करोड़ रुपये की एफडी है। एचडीएफसी बैंक में 20 करोड़ रुपये की एफडी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 15 करोड़ रुपये की एफडी है। विजय ने कई कंपनियों में निवेश किया है। जया नगर प्रॉपर्टी प्राइवेट लिमिटेड में 19.69 लाख रुपये का निवेश है।
उन्होंने परिवार और कारोबार से जुड़े कई लोगों को कर्ज और एडवांस दिए हैं, जिनमें- संगीता विजय को 12.60 करोड़ रुपये, जेसन संजय को 8.78 लाख रुपये और दिव्या साशा को 4.60 लाख रुपये शामिल हैं।
विजय के पास कई महंगी गाड़ियां हैं:
हलफनामे के अनुसार विजय के पास 883 ग्राम सोना और चांदी के आभूषण हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1.20 करोड़ रुपये है।
विजय पर कोई कर्ज नहीं है। वित्त वर्ष 2024-25 में उन्होंने आयकर रिटर्न में 184.53 करोड़ रुपये की आय घोषित की है। उनकी कमाई के मुख्य स्रोत- स्व-रोजगार, ब्याज से आय और किराये से आय है।