कारोबार

कैबिनेट से वोडाफोन-आइडिया को मिली बड़ी राहत! फिर शेयर 10% क्यों टूटा?

कैबिनेट से वोडाफोन-आइडिया को मिली ये राहत बाजार को क्यों पसंद नहीं आई। बाजार की क्या उम्मीदें थीं, क्या बाजार को कोई डर है। यहां समझिए

2 min read
Dec 31, 2025
कैबिनेट से वोडाफोन-आइडिया को बड़ी राहत मिली है (PC: Canva)

वोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत मिली है। आज, 31 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली यूनियन कैबिनेट ने वोडाफोन आइडिया के लिए राहत पैकेज को मंजूरी दे दी है, जिसका इंतजार लंबे समय से हो रहा था। PTI सूत्रों के हवाले से ये खबर आई है। इसमें वोडाफोन आइडिया के AGR बकाया को 87,695 करोड़ पर फ्रीज कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें

Gold Silver Price Today: नए साल से पहले चांदी की चमक फीकी! 3 दिन में 22,000 रुपये टूटी, सोना 5,000 रुपये सस्ता

क्या है राहत पैकेज?

राहत पैकेज के तहत, सरकार वोडाफोन आइडिया के AGR बकाया पर FY32 तक कोई ब्याज नहीं लगाएगी और इसे फ्रीज कर देगी। यानी वोडाफोन आइडिया को AGR से जुड़ी तत्काल भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी। फ्रीज किए गए बकाया को FY32 से FY41 तक 10 साल की अवधि में चुकाना होगा, जिससे कर्ज में डूबी कंपनी को तत्काल राहत मिलेगी। वो 5G रोलआउट और अपने कामकाज पर फोकस कर सकेगी। हालांकि FY18 और FY19 के AGR बकाया को कोई बदलाव नहीं किया गया है, ये FY26 से FY31 तक पहले की तरह चुकाने होंगे।

31 दिसंबर तक फ्रीज किए गए AGR बकाया की टेलीकॉम डिपार्टमेंट समीक्षा करेगा। PTI को सूत्रों ने बताया कि इसमें डिडक्शन वेरिफिकेशन गाइडलाइंस और ऑडिट रिपोर्ट्स को ध्यान में रखा जाएगा, जिससे वोडाफोन आइडिया को अपनी लॉन्ग टर्म लायबिलिटीज मैनेज करने की गुंजाइश मिलेगी। इसका अंतिम फैसला सरकार की ओर से नियुक्त एक कमिटी तय करेगी। PTI के सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट की ओर से दी गई इस राहत का मकसद सरकार की वोडाफोन आइडिया में 49% हिस्सेदारी की रक्षा करना, ये सुनिश्चित करना कि बकाया चुकाया जाए और 20 करोड़ वोडाफोन आइडिया उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना है।

लेकिन शेयर क्यों टूटा


जैसे ही कैबिनेट से राहत वाली खबर आई, वोडाफोन आइडिया के शेयर पहले 12.80 रुपये के 52-वीक हाई पर पहुंच गए। लेकिन वहां से 20% तक टूटकर शेयर का भाव 10.25 रुपये तक लुढ़क गया। मगर ऐसा क्यों हुआ कि इतनी बड़ी राहत मिलने के बावजूद शेयर टूट गया।

दरअसल, कैबिनेट की वोडाफोन आइडिया को दी गई राहत में 87,000 करोड़ से ज्यादा के AGR बकाया पर कोई माफी शामिल नहीं है, मतलब कंपनी को पूरा बकाया चुकाना ही होगा, लेकिन अब FY32 तक ब्याज नहीं लगेगा। मगर, बाजार को उम्मीद ये थी कि AGR बकाया पर कम से कम 50% माफी मिल जाएगी, जो वोडाफोन आइडिया के लिए लंबी अवधि में काफी बड़ी राहत साबित हो सकती थी. मगर ऐसा नहीं हुआ। कैबिनेट ने कुल AGR बकाया पर कोई राहत नहीं दी। अब बाजार को इस बात पर भरोसा कम है कि वोडाफोन आइडिया के FY32 तक इतना फ्री कैश फ्लो जेनरेट कर भी पाएगी या नहीं, जिससे वो वो पूरा बकाया चुका सके।

ये भी पढ़ें

जोमैटो, स्विगी ने डिलीवरी पार्टनर्स के लिए बढ़ाया इंसेंटिव, क्या न्यू ईयर ईव पर खत्म होगी हड़ताल?

Updated on:
31 Dec 2025 03:17 pm
Published on:
31 Dec 2025 03:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर