कारोबार

Stock Market Today: सेंसेक्स 600 पॉइंट उछला, FMCG और IT सेक्टर में अच्छी खरीदारी, उधर लुढ़क गए ये शेयर

Share Market on 27th July 2026: पिछले दो रातों से अमेरिका और ईरान के बीच हमले नहीं होने से निवेशकों ने राहत की सांस ली है। मिडिल ईस्ट में तनाव घटने की उम्मीदों के चलते आज बाजार में तेजी देखी जा रही है।
less than 1 minute read
Jul 27, 2026
Share Market Today
Share Market भारी बढ़त लेकर खुला है। (PC: AI)

Why Stock Market Rise Today: भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारी बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेंक्स आज 549 अंक की बढ़त के साथ 76,608.98 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर यह 0.80 फीसदी या 602 अंक की तेजी के साथ 76,661 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान पर और 2 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.75 फीसदी या 179 अंक की बढ़त के साथ 23,945 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

खबर अपडेट हो रही है..

Updated on:
27 Jul 2026 09:57 am
Published on:
27 Jul 2026 09:51 am