25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Upcoming IPO: अगले हफ्ते लॉन्च होंगे 8 नए आईपीओ, ग्रे मार्केट में अभी से दिख रहा 72% तक का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और GMP

Poojaa Precision Engg. के आईपीओ में जीएमपी 72.09 फीसदी के मुनाफे के संकेत दे रहा है। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम मुनाफे की गारंटी नहीं होता है। यह आईपीओ 28 से 30 जुलाई के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jul 25, 2026

Upcoming IPO

अगले हफ्ते 6 एसएमई आईपीओ लॉन्च होने जा रहे हैं। (PC: AI)

IPO Next Week: अगले हफ्ते 2 मैनबोर्ड आईपीओ और 6 एसएमई आईपीओ लॉन्च होने जा रहे हैं। मैनबोर्ड आईपीओ में मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज और जुनिपर ग्रीन एनर्जी के आईपीओ शामिल हैं। वहीं, एसएमई आईपीओ में फ्यूजन क्लासरूम एजुटेक, धवल पैकेजिंग, एचआर हाइजीन प्रोडक्ट्स, पूजा प्रिसीजन इंजीनियरिंग, प्रोपशॉप इवेंट और एडवांस टेक्नोफोर्ज के आईपीओ शामिल हैं। आइए जानते हैं कि इन आईपीओ को कब सब्सक्राइब किया जा सकता है, प्राइस बैंड क्या है और ग्रे मार्केट में कितना प्रीमियम चल रहा है।

ये मैनबोर्ड आईपीओ होंगे लॉन्च

Manipal Health Enterprises IPO

यह आईपीओ 29 जुलाई को ओपन होगा और 31 जुलाई को बंद होगा। आईपीओ में प्राइस बैंड 560 रुपये से 590 रुपये है। यह 9,275 करोड़ रुपये का आईपीओ है। इसमें 8,000 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किये जाएंगे। वहीं, 1275 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत रखे जाएंगे। शनिवार सुबह ग्रे मार्केट में यह शेयर 35 रुपये के जीएमपी पर ट्रेड करता दिखा। इस तरह शेयर की लिस्टिंग 5.93 फीसदी के प्रीमियम के साथ 625 रुपये पर हो सकती है।

Juniper Green Energy IPO

यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 30 जुलाई को खुलेगा और 3 अगस्त को बंद होगा। कंपनी ने अभी प्राइस बैंड जारी नहीं किया है। यह 1800 करोड़ का आईपीओ है। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा।

ये SME आईपीओ होंगे लॉन्च

Poojaa Precision Engg. IPO

यह आईपीओ 28 से 30 जुलाई के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। प्राइस बैंड 285 से 301 रुपये तय किया गया है। यह 160 करोड़ रुपये का आईपीओ है। कंपनी का शेयर शनिवार सुबह ग्रे मार्केट में 301 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 217 रुपये के जीएमपी पर ट्रेड करता दिखा। इस तरह शेयर की लिस्टिंग 72.09 फीसदी के प्रीमियम के साथ 518 रुपये पर हो सकती है।

Advance Technoforge IPO

यह आईपीओ 27 से 29 जुलाई के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। प्राइस बैंड 95 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। यह 24 करोड़ रुपये का आईपीओ है। ग्रे मार्केट में यह शेयर 9.47 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा।

Propshop Events & Exhibitions IPO

यह आईपीओ 27 जुलाई से 29 जुलाई के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। प्राइस बैंड 65 से 69 रुपये तय किया गया है। यह 29 करोड़ रुपये का आईपीओ है। इसमें 22 करोड़ रुपये के ताजा शेयर जारी किये जाएंगे। वहीं, 6 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत रखे जाएंगे।

H.R.Hygiene Products IPO

यह आईपीओ 29 से 31 जुलाई के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। प्राइस बैंड 83 रुपये से 88 रुपये के बीच है। यह 54 करोड़ रुपये का आईपीओ है।

Dhaval Packaging IPO

यह आईपीओ 30 जुलाई से 3 अगस्त के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। प्राइस बैंड 92 से 97 रुपये तय किया गया है। यह 36 करोड़ रुपये का आईपीओ है।

Fusion Klassroom Edutech IPO

यह आईपीओ 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच खुलेगा। प्राइस बैंड 151 से 159 रुपये के बीच है। यह 39 करोड़ रुपये का आईपीओ है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)