कारोबार

क्या 2026 में 90% टूट जाएगी Bitcoin की कीमत? जानिए एक्सपर्ट क्या कर रहे भविष्यवाणी

Bitcoin Price Prediction 2026: बिटकॉइन अपने अपक्टूबर के ऑल टाइम हाई से 30 फीसदी टूट चुका है। अक्टूबर में यह 1,26,000 डॉलर पर पहुंच गया था। बिटकॉइन की कीमत इस समय करीब 87,000 डॉलर है।

2 min read
Dec 31, 2025
बिटकॉइन ऑल टाइम हाई से काफी नीचे आ गया है। (PC: AI)

Bitcoin Price Prediction 2026: क्रिप्टो मार्केट में बेयरिश माहौल देखने को मिल रहा है और साल 2026 के लिए संकेत भी सही नहीं हैं। बिटकॉइन की कीमत काफी नीचे आ गई हैं। यह 87,000 डॉलर के करीब ट्रेड कर रही है। ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस के रणनीतिकार माइक मैकग्लोन ने चेतावनी दी है कि साल 2026 में बिटकॉइन की कीमत 90% तक गिरकर 10,000 डॉलर पर आ सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मैकग्लोन ने इसके पीछे क्रिप्टो मार्केट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को वजह बताया है। मैकग्लोन ने कहा कि बिटकॉइन 2009 में पहला क्रिप्टो था, लेकिन अब लाखों डिजिटल एसेट्स कंपटीशन में आ गए हैं।

ये भी पढ़ें

Gold Rate Today: सस्ते हो गए सोने-चांदी, कीमतों में जबरदस्त गिरावट, तनिष्क और मालाबार में जानिए 24, 22, 20, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

सोने के लिए क्या कहा?

मैकग्लोन ने सोने के बारे में कहा कि सोने के पास केवल तीन प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हैं- चांदी, प्लेटिनम और पैलेडियम। उनका अनुमान है कि 2026 में सोने की कीमतें 10% और बढ़कर 5,000 डॉलर प्रति औंस से ऊपर जा सकती हैं।

बिटकॉइन ऑल-टाइम हाई से 30% नीचे आया

न्यू ईयर से पहले बिटकॉइन अपने अक्टूबर के ऑल-टाइम हाई $126,000 से करीब 30% नीचे ट्रेड कर रहा है। निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ा है। दिसंबर में बिटकॉइन ETF से 1 बिलियन डॉलर की निकासी हुई। जबकि नवंबर में 3.5 बिलियन डॉलर की बिकवाली देखी गई। इसी दौरान, शेयर बाजार और कीमती धातुओं ने दिसंबर में नए रिकॉर्ड हाई बनाए।

पहले भी दे चुके हैं गिरावट की चेतावनी

यह मैकग्लोन की पहली बेयरिश भविष्यवाणी नहीं है। दिसंबर की शुरुआत में भी उन्होंने 10,000 डॉलर का टार्गेट दोहराया था। उन्होंने इसे “पोस्ट-इन्फ्लेशन डिफ्लेशन” का दौर बताया। यानी महंगाई के बाद एसेट्स की कीमतों में गिरावट।

ये एसेट्स भी रह सकते हैं दबाव में

उनका कहना है कि 2026 में कई एसेट क्लास के लिए मुश्किलें आ सकती हैं। उन्होंने चेताया कि सोने की बढ़ती कीमतें अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट का संकेत हो सकती हैं। कच्चा तेल, तांबा, चांदी और अन्य रिस्क एसेट्स भी दबाव में आ सकते हैं।

कुछ का अलग है नजरिया

हालांकि, सभी एक्सपर्ट इस नकारात्मक दृष्टिकोण से सहमत नहीं हैं। यार्डेनी रिसर्च के प्रेसिडेंट एड यार्डेनी का मानना है कि 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वजह से आर्थिक उत्पादकता और बाजार में तेजी आएगी, जिससे बिटकॉइन जैसे रिस्क एसेट्स को सपोर्ट मिल सकता है। उन्होंने कहा, “शेयर बाजार की तेजी S&P 500 की ‘मैग्निफिसेंट-7’ कंपनियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि AI का उपयोग करने वाली 493 कंपनियों तक फैलेगी।”

ये भी पढ़ें

जोमैटो, स्विगी ने डिलीवरी पार्टनर्स के लिए बढ़ाया इंसेंटिव, क्या न्यू ईयर ईव पर खत्म होगी हड़ताल?

Published on:
31 Dec 2025 04:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर