बिजनेस यूटिलिटी न्यूज

अटल पेंशन योजपा में मात्र 84 रुपए के निवेश से आपको मिलेंगे 24 हजार रुपए

अटल पेंशन योजना के अंतर्गत उपभोक्ता मासिक, तिमाही या फिर छमाही का विकल्प चुन सकते हैं। ऐसे में अगर आप 84 रुपए का मासिक योगदान देते हैं तो 60 वर्ष की उम्र तक आपकों को 2000 रुपए प्रतिमाह मिलेगी।
2 min read
• •
Updated: 13 Jun 2018, 12:54 PM IST
pension
अटल पेंशन योजपा में मात्र 84 रुपए के निवेश से आपको मिलेंगे 24 हजार रुपए

नई दिल्ली। सभी बचत के बारे में सोचते हैं आैर चाहते हैं कि उन्हें रिटायरमेंट के बाद कोर्इ तकलीफ ना हो। इसके लिए वैसे सरकारी आैर गैर सरकारी निवेश योजनाएं है जो आपको आपके बुढ़ापे की गारंटी लेता है। लेकिन अटल पेंशन योजना केंद्र सरकार की एक एेसी अहम योजना है जिससे आपकी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी सुधर जाएगी। इस पेंशन प्लान में कोर्इ भी 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच शुररुआत कर सकता है। इस दौरान किए गए निवेश पर वो 60 वर्ष की उम्र में 1000 से 5000 तक की मासिक पेंशन पा सकता है। आइए आपको भी बताते हैं कि इस पैंशन योजना से आप किस तरह से लाभ ले सकते हैं।

ले सकते हैं 24 हजार रुपए की पेंशन
अटल पेंशन योजना के अंतर्गत उपभोक्ता मासिक, तिमाही या फिर छमाही का विकल्प चुन सकते हैं। ऐसे में अगर आप 84 रुपए का मासिक योगदान देते हैं तो 60 वर्ष की उम्र तक आपकों को 2000 रुपए प्रतिमाह मिलेगी। वहीं अगर आप 18 वर्ष की उम्र से ही इस योजना को शुरुआत करते हैं तो 60 वर्ष की उम्र के बाद आपको 24,000 रुपए की सालाना पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। वहीं अगर आपने 18 साल की उम्र से 210 रुपए के मासिक योगदान से शुरुआत की है तो 42 वर्षों बाद आपको 5,000 रुपए की पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।

एेसे करें आवेदन
अटल पेंशन योजना के अंतर्गत फॉर्म सभी बैंकों की वेबसाइट पर मौजूद हैं। फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आप इसमें दिए गए सभी कॉलम को भरकर उसे बैंकों को देना होगा। इसके साथ कुछ अन्य जरूरी दस्तावेज भी जमा कराने होंगे। जिसके बाद आपको आपका आसानी से अटल पेंशन योजना का अकाउंट खुल सकता है।

जुर्माने का भी प्रावधान
इस योजना में मासिक, तिमाही या फिर छमाही आधार पर निवेश या भुगतान करना होता है, लेकिन अगर आप इसमें देरी करते हैं तो आपको डिले पेमेंट के लिए अतिरिक्त अमाउंट (राशि) देना होता है। ये अमाउंट 1 रुपए से लेकर 10 रुपए प्रति माह तक हो सकता है।

Published on: