नर्इ दिल्ली। रुचि सोया के अधिग्रहण की प्रक्रिया में अरबपति कारोबारी गौतम अडानी ने बाबा रामदेव को मात दे दी है। गौतम अडानी के नेतृत्व वाली अडानी समूह ने दिवालिय प्रक्रिया से गुजर रही रुचि सोया के अधिग्रहण के लिए 6,000 करोड़र रुपए की बोली लगार्इ है। इसी के साथ रुचि सोया के अधिग्रहण के लिए ये कंपनी सबसे बड़ी बोलीदाता बन गर्इ है। बोली की प्रक्रिया के दौरान बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद ने 5,700 करोड़ रुपए की पेशकश की थी। फिलहाल रुचि सोया पर बैंकाें का कुल 12,000 करोड़ रुपए का कर्ज है।