Maruti Suzuki ने भारत में अपनी नई अपडेटेड Eeco कार को लॉन्च कर दिया है। यह एक मल्टीपर्पस गाड़ी है। नई Maruti Eeco को 13 वेरिएंट में उतारा है। यह 5 सीटर से लेकर 7 सीटर में भी खरीद सकते हैं। नई Eeco की एक्स-शो रूम कीमत 5.10 लाख रुपये से लेकर 8.13 लाख रुपये तक जाती है। यह कुल 13 वेरिएंट्स में आई है।
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने भारत में अपनी नई अपडेटेड Eeco कार को लॉन्च कर दिया है। यह एक मल्टीपर्पस गाड़ी है। नई Maruti Eeco को 13 वेरिएंट में उतारा है। यह 5 सीटर से लेकर 7 सीटर में भी खरीद सकते हैं पर्सनल यूज़ के अलावा इसका इस्तेमाल एम्बुलेंस तक में किया जा सकता है। नई Eeco को बेहतर बनाने के लिए इसमें कुछ नए और अच्छे बदलाव भी किये हैं। कीमत की बात करें तो नई Eeco की एक्स-शो रूम कीमत 5.10 लाख रुपये से लेकर 8.13 लाख रुपये तक जाती है। यह कुल 13 वेरिएंट्स में आई है।
इंजन और माइलेज
2022 Maruti Eeco में अब updated 1.2L एडवांस्ड K-सीरीज डुअल जेट, डुअल VVT इंजन है। जोकि 80.76 PS की पावर और 104.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक नई Eeco पेट्रोल वर्जन पर 25% ज्याद माइलेज देगी जबकि वहीं Eeco S-CNG पर 29% अधिक माइलेज मिलेगी।
Eeco Petrol: 20.20 km/l
Eeco CNG: 27.05 km/kg
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिए इस कार में डुअल एयरबैग, EBD के साथ ABS, स्लाइडिंग डोर्स, इम्मोबिलाइजर, इल्युमिनेटेड हैजर्ड स्विच, चाइल्ड लॉक और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस गाड़ी में आपको स्पेस काफी अच्छा मिल जायेगा, काफी लम्बे समय से यह भारत में पसंद की जा रही है और अभी तक इस कार से कोई खास शिकायत देखने को नहीं मिली है। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर दिया गया है।